फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Uditpur became winner in volleyball

Maharajganj News: वालीबाल में उदितपुर बना विजेता

Tue, 19 Dec 2023 07:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 19 Dec 2023 07:58 PM IST
विज्ञापन
Uditpur became winner in volleyball
फरेंदा। युवा कल्याण विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत विकास खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन जयपुरिया के मिनी स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने किया।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ सब जूनियर बालक वर्ग में सुशील प्रथम, अंकुर द्वितीय व आदित्य तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर जूनियर बालक वर्ग में सोनू प्रथम, अभय द्वितीय व रितेश को तीसरा स्थान मिला। 100 मीटर सीनियर बालक वर्ग में चांद हसन प्रथम, सूरज यादव द्वितीय व सुशील तीसरें स्थान पर रहे। 200 मीटर जूनियर बालक वर्ग में सुशील प्रथम, ओंकार द्वितीय व सर्वेश राय तृतीय तथा 1500 जूनियर बालक वर्ग में सदानंद प्रथम, चंदन द्वितीय व अनिकेत तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर बालिका जूनियर में सुहानी प्रथम, सपना मौर्या द्वितीय व सीमा तीसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर बालिका सब जूनियर वर्ग में निरमा प्रथम, ज्ञानसी द्वितीय व साहिबा तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

कबड्डी जूनियर वर्ग में सिंहपुर अयोध्या विजेता व छितही बुजुर्ग उपविजेता बना। कबड्डी के सब जूनियर वर्ग में बनकटी विजेता व मथुरानगर उपविजेता बना। बालीबाल प्रतियोगिता बनकटी विजेता व फरेंदा बुजुर्ग उपविजेता रहा। बालीबॉल सीनियर में उदितपुर विजेता व मनिकौरा उपविजेता रहा। प्रतियोगिता के दौरान एथलेटिक्स, बालीबाल, कुश्ती का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राजेश जायसवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में छिपी प्रतिभा को सामने लाने का माध्यम है खेल प्रतियोगिता। ग्रामीण में अपरा प्रतिभाएं हैं। जिन्हें सही मार्ग दर्शन मिले तो क्षेत्र का नाम रोशन करेगे। खंड विकास अधिकारी अर्जुन चौधरी ने कहा कि युवा कल्याण विभाग बच्चों को तराशकर सामने लाता है। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रवीण मिश्र, अर्जुन सिंह, बृजेश यादव,नरेंद्र त्रिपाठी, श्रीचंद व विशाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed