{"_id":"654e8f8cdfdbfcaceb0d562e","slug":"uchchke-broke-the-trunk-of-the-bike-and-ran-away-with-rs-145-lakh-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-9398-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बाइक की डिकी तोड़ 1.45 लाख रुपये लेकर फरार हो गए उच्चके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बाइक की डिकी तोड़ 1.45 लाख रुपये लेकर फरार हो गए उच्चके
विज्ञापन
कोतवाली से महज कुछ दूरी पर दिनदहाड़े हुई घटना से सहमे रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शहर में भारतीय स्टेट बैंक के पास स्थित एक दुकान के सामने शुक्रवार को व्यापारी की खड़ी बाइक की डिकी तोड़ उच्चके 1.45 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी के बाद आस पास के लोगों में हड़कंप मच गया। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस पीड़ित व्यापारी और आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं पुलिस कोतवाली से महज कुछ दूरी पर दिनदहाड़े हुई वारदात से लोग हैरत में रहे।
बैजनाथपुर कला निवासी प्रहलाद अग्रहरी ने बताया कि वह खाद बीज का व्यापार करते है। सुबह करीब 11 बजे शहर स्थित एचडीएफसी बैंक के खाते से 1.45 लाख रुपये निकाले थे। उसके बाद बाइक की डिकी में पैसे रख कर भारतीय स्टेट बैंक के पास एक दुकान से गेहूं की बीज खरीदारी करने गए। जहां पर दुकान के सामने बाइक खड़ी कर दुकान के अंदर चले गए। इसी बीच उच्चकाें ने उनकी बाइक की डिकी तोड़ 1.45 लाख रुपये लेकर भाग निकले।
बाइक के पास पहुंचे तो टूटी डिकी देख सन्न हो गए और शोर मचाने लगे। कुछ ही देर बाद लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन उच्चके तब तक मौके से भाग चुके थे। ऐसे में वह काफी डरा और सहमा हुआ है।
विज्ञापन
सदर कोतवाली के थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी। पीड़ित व्यक्ति से घटना की जानकारी लेकर आसपास की दुकानों में लगी सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच पड़ताल की जा रही है।