फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   twpo booked in animal cruelty

पशु क्रू रता के मामले में दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा

Fri, 25 Feb 2022 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
twpo booked in animal cruelty
पशु क्रू रता के मामले में दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में एक बार फिर पशु क्रू रता के मामले में कार्रवाई शुरु हो गई है। अहिंसा फेलोशिप की सदस्य व अपर जिलाधिकारी की पत्नी सुरभि त्रिपाठी ने पशु क्रू रता के मामले में श्यामदेउरवा थाने में दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

अहिंसा फेलोशिप की सदस्य सुरभि ने बृहस्पतिवार की सुबह परतावल स्थित पुराने बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि वहां पर दुकानदारों ने पशुओं को अमानवीय स्थिति में रखा है। वहां पर जहां एक भेड़ की कमर की हड्डी टूटी हुई थी, वहीं दूसरी भेड़ के गर्दन की हड्डी टूटी मिली। उन्होंने बताया कि पशुओं को लंबे समय से खाने-पीने के लिए कुछ नहीं दिया गया। इसकी सूचना मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को भेजी गई, जिस पर उन्होंने एक मेडिकल टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई। टीम के सदस्यों ने जांच करने के उपरांत बीमार पशुओं को श्यामदेउरवां स्थित पशु चिकित्सालय पर प्रारंभिक इलाज कराते हुए उन्हें घुघली स्थित गोशाला में भेज दिया। उन्होंने कहा कि सभी लोग पशुओं के साथ उचित व्यवहार करना सुनिश्चित करें। जिले के सभी पशु बाजारों का पंजीकरण किया जाए एवं स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनवाए जाने की व्यवस्था की जाए। इससे जहां विक्रेताओं पर मानकों के साथ कार्य करने का दबाव होगा, वहीं अस्वस्थ मांस खाकर आमजन भी बीमार होने से बचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed