फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two youths were challaned for a dispute over filling gas.

Maharajganj News: गैस भराने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों का चालान

Sat, 09 May 2026 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Two youths were challaned for a dispute over filling gas.
चौक बाज़ार। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम रूदलापुर में गैस भराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर पहुंची पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। काफी समझाने-बुझाने के बावजूद दोनों पक्ष शांत नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों युवकों को हिरासत में लेकर चालान कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक परशुराम सिंह हमराह पुलिसकर्मी अखिलेश यादव के साथ एक प्रार्थना पत्र की जांच के सिलसिले में रूदलापुर गांव पहुंचे थे। इसी दौरान प्रथम पक्ष के सचिन गुप्ता और द्वितीय पक्ष के लवकुश जायसवाल और प्रिंस जायसवाल के बीच गैस भराने को लेकर कहासुनी होने लगी, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। आरोप है कि लवकुश और प्रिंस काफी उत्तेजित हो गए, जिससे मौके पर शांति भंग होने की आशंका उत्पन्न हो गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लवकुश जायसवाल (24) तथा प्रिंस जायसवाल (21) निवासी रूदलापुर, थाना चौक को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में एसओ ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध बीएनएसएस की धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed