फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two took their names back, now 57 candidates are in the fray

दो ने नाम लिया वापस, अब 57 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

Wed, 16 Feb 2022 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Two took their names back, now 57 candidates are in the fray
दो ने नाम लिया वापस, अब 57 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
विज्ञापन

महराजगंज। जिले की पांच विधानसभा सीटों पर अब कुल 57 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बुधवार को नाम वापसी के दिन सिसवा विधानसभा क्षेत्र से निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने वाले शिवेंद्र सिंह व गौरीशंकर गुप्ता ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। नाम वापसी के उपरांत प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्न का आवंटन किया गया।
सिसवा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रकाश मिश्रा ने बताया कि सिसवा विधानसभा में कुल 14 प्रत्याशी मैदान में थे। शिवेंद्र सिंह व गौरीशंकर गुप्ता के नामांकन पत्र वापस लेने से अब 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं। फरेंदा विधानसभा के निर्वाचन अधिकारी दिनेश मिश्रा ने बताया फरेंदा में किसी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया, वहां सभी नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नौतनवां विधानसभा के निर्वाचन अधिकारी रामसजीवन मौर्य ने बताया कि क्षेत्र में कुल 10 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, सभी चुनाव मैदान में हैं। पनियरा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी मदन मोहन वर्मा ने बताया कि जांच के उपरांत कुल 14 प्रत्याशियों के पर्चे वैध मिले थे, सभी चुनाव लड़ रहे हैं। सदर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी अजय श्रीवास्तव ने बताया कि सदर (सुरक्षित) विधानसभा से कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि नाम वापसी के उपरांत जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों से कुल 57 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

विधान सभावार चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की स्थिति
फरेंदा विधानसभा - भाजपा से बजरंग बहादुर सिंह, सपा से शंखलाल, कांग्रेस से वीरेंद्र चौधरी, बसपा से ईशु चौरसिया, आम आदमी पार्टी से राजन, लोक समाज पार्टी से रवि प्रकाश विश्वकर्मा, अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी से सूर्यप्रकाश, आम जनता पार्टी से जैली व निर्दलीय के रूप में आशुतोष।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौतनवां विधानसभा- बहुजन समाज पार्टी से अमनमणि त्रिपाठी, सपा से कुंवर कौशल सिंह, कांग्रेस से सदामोहन उपाध्याय, भाजपा के सहयोग दल निर्बल इंडियन शोषित हमारा आमदल से ऋषि , आम आदमी पार्टी से बेचन, जन अधिकार पार्टी से नागेंद्र प्रसाद, आम जनता पार्टी से पशुपति तथा निर्दल श्वेता सिंह, सोनू सिंह व वीरेंद्र।
सिसवा विधानसभा-- सपा से सुशील कुमार टिबड़ेवाल, भाजपा से प्रेमसागर पटेल, बसपा से धीरेंद्र प्रताप सिंह, कांग्रेस से राजू कुमार गुप्ता, आम आदमी पार्टी से रामकुमार, विकासशील इंसान पार्टी से दीनानाथ, आम जनता पार्टी इंडिया से दीपक श्रीवास्तव, लोकतांत्रिक जनता दल से गौतम लाल श्रीवास्तव, तथा निर्दलीय के रूप में राकेश कुमार मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र व लालधारी।
सदर विधानसभा- भाजपा से जयमंगल कन्नौजिया, कांग्रेस से आलोक प्रसाद, सुभासपा से गीता रत्ना, बसपा से ओमप्रकाश, आम आदमी पार्टी से अमरनाथ, आम जनता पार्टी इंडिया से मनोज कुमार कन्नौजिया, कम्यूनिस्ट पार्टी आफ इंडिया से रामकेवल, लोक जनशक्ति पार्टी से वीरेंद्र कुमार, एआईएमआईएम से जितेंद्र कुमार, बहुजन मुक्ति पार्टी से शैलेंद्र तथा निर्दल निर्मेष मंगल व अवधेश।

पनियरा विधानसभा- कांग्रेस से शरदेंदु पांडेय, भाजपा से ज्ञानेंद्र सिंह, सपा से कृष्णभान, बसपा से ओमप्रकाश चौरसिया, आम आदमी पार्टी से अवधेश सिंह, अभय समाज पार्टी से शत्रुध्न सिंह निषाद, आम जनता पार्टी इंडिया से रामचंद्र, भारतीय अपना समाज पार्टी से सुरेश चन्द, आल इंडिया ए मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लेमीन से शमशाद आलम तथा निर्दलीय के रूप में प्रवीण, छेदी मजदूूर, अजय कुमार द्विवेदी, हरिनरायन व प्रफुल ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed