फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two teenage girls fell unconscious after being electrocuted by a hand pump.

Maharajganj News: हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आने से दो किशोरियां अचेत

Tue, 17 Mar 2026 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Two teenage girls fell unconscious after being electrocuted by a hand pump.
हैंडपम्प में करंट उतरने से घायल किशोरियों का इलाज करते डॉ अरुण कुमार गुप्ता।
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत एकमा टोला बटईडीहा का मामला, अस्पताल में कराया गया भर्ती
विज्ञापन

हैंडपंप में लगे मोटर में तकनीकी खराबी के कारण बनी वजह
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत एकमा टोला बटईडीहा में सोमवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। गांव में लगे हैंडपंप में अचानक करंट उतर आने से पानी भरने गई दो किशोरियां चपेट में आकर अचेत हो गईं। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, गांव एकमा टोला बटईडीहा निवासी रामसेवक की पुत्री नेहा सोमवार सुबह घर के बाहर लगे हैंडपंप पर पानी लेने गई थी। जैसे ही उसने हैंडपंप पकड़ा, उसमें उतरे करंट की चपेट में आकर वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी। उसी समय गांव की ही दूसरी किशोरी सितारून पुत्री जैनुल भी वहां पहुंची। वह कुछ समझ पाती उससे पहले ही पानी भरने के लिए हैंडपंप पकड़ लिया और वह भी करंट की चपेट में आ गई। करंट लगने से वह भी अचेत होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि हैंडपंप में लगे मोटर में कुछ तकनीकी खराबी के कारण घटना हुई है। दोनों किशोरियों को गिरते देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत किसी तरह दोनों को करंट के प्रभाव से दूर किया और आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी लक्ष्मीपुर के चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि करंट लगने से दोनों किशोरियां अचेत हो गई थीं। अस्पताल लाए जाने के बाद उनका इलाज किया गया, जिसके बाद दोनों को होश आ गया है। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है और चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed