फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two sides clash, FIR registered against 11 people

Maharajganj News: दो पक्षों में मारपीट, 11 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Wed, 07 Jan 2026 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Two sides clash, FIR registered against 11 people
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरपाती टोला सेमरहना में रविवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नजीबुन निशा ने आरोप लगाया है कि रविवार की शाम करीब 6 बजे उनका बेटा इरफान श्यामदेउरवा से बाइक से घर लौट रहा था। आरोप है कि उसी टोले के आजाद ने घर के सामने बाइक रोककर गाली-गलौज की और चाबी निकाल ली। इसके बाद आजाद, गोलू, असलम, मंगरु, साबरुननिशा, काजल और साबरा ने ईंट, डंडा व लात-घूंसों से हमला कर दिया। बीच-बचाव में आए कमरुद्दीन, साजिया खातून और झिनकान को भी पीट। ादूसरे पक्ष की ओर से साबरुन ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश को लेकर कमरुद्दीन, रियाजुद्दीन, कलामुद्दीन और इरफान ने मोबाइल फोन पर बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा और लात-घूंसों से मंगरु, साबरुन, गोलू और साबरा खातून की पिटाई की। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करजांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed