{"_id":"68166a3417d5bd110203f0ba","slug":"two-schools-operating-without-recognition-were-closed-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-148347-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बगैर मान्यता के संचालित दो विद्यालयों को कराया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बगैर मान्यता के संचालित दो विद्यालयों को कराया बंद
Sun, 04 May 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 04 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र में बगैर मान्यता के संचालित दो विद्यालयों को खंड शिक्षा अधिकारी ने शनिवार को जांच के बाद बंद करा दिया है। इतना ही नहीं इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को पास के परिषदीय विद्यालय में दाखिला कराने का सलाह दी।
वहीं खंड शिक्षा अधिकारी के इस कार्रवाई से बगैर मान्यता के विद्यालय संचालित करने वाले जिम्मेदारों में पूरे दिन हलचल मची रही। खंड शिक्षा अधिकारी आनंद कुमार मिश्रा ने बताया है कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में बगैर मान्यता के संचालित होने वाले विद्यालयों की जांच करा बंद कराने की कार्रवाई चल रही है। ऐसे में सूचना के आधार पर जमुई कला में बगैर मान्यता के संचालित बेगम शाहिदा कान्वेंट स्कूल एवं वैष्णवी पब्लिक स्कूल की जांच की गई।
इस दौरान इन दोनों स्कूल बगैर मान्यता के अवैध तरीके से संचालित पाया गया। उसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की छुट्टी कराकर स्कूल को बंद करा दिया गया। इतना ही नहीं स्कूल को दोबारा संचालित करने पर जिम्मेदारों को सख्त नसीहत दी गई है।
विज्ञापन
इन्होंने आगे कहा कि इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को सरकारी स्कूल में नामांकन कराने के लिए अभिभावकों को सलाह दी गई है। अभिभावकों को जागरूक भी किया गया, की वह लोग बच्चों का नामांकन बगैर मान्यता वाले विद्यालयों में न कराए।