फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two samples of edible oil were taken from Partawal and sent for testing.

Maharajganj News: परतावल में खाद्य तेल के दो नमूने लेकर जांच के लिए भेजे

Sat, 09 May 2026 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Two samples of edible oil were taken from Partawal and sent for testing.
अन्य राज्यों में निर्मित खाद्य तेल एवं घी की जांच की
विज्ञापन


महराजगंज। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को परतावल बाजार में छापेमारी कर खाद्य तेल के नमूने संग्रहित किए। इस दौरान संग्रहित दो नमूनों को जांच के लिए भेजा गया।



अभियान के दौरान टीम ने सबसे पहले परतावल स्थित एक जनरल स्टोर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकान से रिफाइंड सोयाबीन तेल का नमूना लिया। इसके बाद टीम ने एक किराना स्टोर से रिफाइंड सोयाबीन तेल का नमूना संग्रहित किया। दोनों नमूनों की जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया, जहां उनकी गुणवत्ता और मानकों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन




प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य) केके उपाध्याय ने बताया कि अभियान का उद्देश्य बाजार में बिक रहे खाद्य तेल और घी की शुद्धता की जांच करना तथा मिलावटी या मानक विहीन खाद्य पदार्थों पर रोक लगाना है। विभाग की ओर से लगातार बाजारों में निरीक्षण कर दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद, अंकित सिंह और पवन गौड़ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed