फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two people were duped of Rs 4.5 lakh in the name of giving them a tractor, and were also threatened with murder.

Maharajganj News: ट्रैक्टर देने के नाम पर दो लोगों से साढ़े चार लाख ठगे, हत्या की धमकी भी

Tue, 30 Sep 2025 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Two people were duped of Rs 4.5 lakh in the name of giving them a tractor, and were also threatened with murder.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज। थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र में ट्रैक्टर देने के बहाने दो लोगों से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने थाना प्रभारी को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने न केवल पैसे हड़प लिए, बल्कि पैसे मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी।
गोरखपुर के ग्राम भटहट, थाना गुलहरिया निवासी बृजेश जायसवाल और ग्राम जंगल सरवनी (टोला मंखनपुर), थाना गुलहरिया निवासी जोगेंद्र निषाद ने बताया कि श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर उपाध्याय निवासी अभय उर्फ मुकुल उपाध्याय ने उन्हें ट्रैक्टर देने का झांसा दिया।
विज्ञापन

अभय ने 26 दिसंबर 2024 से आठ जनवरी 2025 तक विभिन्न किस्तों में जोगेंद्र निषाद से दो लाख 15 हजार रुपये और बृजेश जायसवाल से दो लाख 30 हजार रुपये अपने खाते में जमा करवाए। कुल मिलाकर, आरोपी ने दोनों पीड़ितों से चार लाख 45 हजार रुपये ऐंठ लिए। पीड़ितों का आरोप है कि पैसे लेने के बाद अभय न तो ट्रैक्टर दे रहा है और न ही उनके पैसे वापस कर रहा है। जब भी उन्होंने अपने पैसे मांगे, आरोपी टालमटोल करता रहा। मामला तब और गंभीर हो गया जब 11 सितंबर 2025 की दोपहर करीब 3:00 बजे अमवा चौराहे पर अभय ने पीड़ितों से मुलाकात के दौरान गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। उसने साफ कह दिया कि वह पैसे वापस नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की ठगी के मामले क्षेत्र में बढ़ रहे हैं, और पुलिस को ऐसी घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। थाना श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed