फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two people were attacked and injured by a monkey

Maharajganj News: दो लोगों को हमला कर बंदर ने किया घायल

Thu, 18 Dec 2025 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two people were attacked and injured by a monkey
मिठौरा। सिंदुरिया थानाक्षेत्र के ग्राम सभा भागा टार में बुधवार को बंदर के हमले में दो लोग घायल हो गए। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भागाटार निवासिनी कोइला देवी (45) बुधवार की सुबह दरवाज़े पर बैठी थीं, तभी अचानक बंदर ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दूसरी घटना में ग्राम सभा भागाटार निवासी भीम गौड़ (52) नहर पुल से होकर घर जा रहे थे, अचानक उसी बंदर ने उन्हें धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बंदर उनको छोड़कर भागा। भागाटार निवासी प्रहलाद गुप्ता की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बंदर को पकड़ने की कोशिश की लेकिन नाकाम रही। वन दरोगा नित्यानंद और करन तिवारी का कहना है बंदर को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही ग्रामीणों की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed