{"_id":"6a2c6c46bd84ad807e00c4fc","slug":"two-people-travelling-in-an-auto-rickshaw-injured-after-collision-with-a-trailer-truck-one-referred-to-the-district-hospital-maharajganj-news-c-206-1-mhg1021-179111-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ट्राला की टक्कर से दो ऑटो सवार घायल, एक जिला अस्पताल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ट्राला की टक्कर से दो ऑटो सवार घायल, एक जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन
पैसिया ललाइन में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा
लक्ष्मीपुर। पैसिया ललाइन में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्राला की टक्कर से ऑटो में सवार दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लक्ष्मीपुर कस्बा निवासी मुस्तफा (45) और राहुल रौनियार (30) मोहनापुर से सब्जी खरीदकर ऑटो से लक्ष्मीपुर बाजार लौट रहे थे।
इसी दौरान पैसिया ललाइन के पास पीछे से गोरखपुर की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्राला ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दोनों लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सीएचसी लक्ष्मीपुर में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मुस्तफा की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिय जबकि राहुल रौनियार को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संदर्भ चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि ट्राला को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। संवाद