फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two People injured in accident

दुर्घटना में दो लोग घायल

Sun, 10 Oct 2021 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two People injured in accident
दुर्घटना में दो लोग घायल
विज्ञापन

कोल्हुई (महराजगंज )। कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 24 पर रविवार दोपहर में ट्रक की चपेट में पिकअप आ गई जिससे दो लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक गोरखपुर की तरफ से आ रही पिकअप जैसे ही कोल्हुई के पास पहुंची तो एक ट्रक अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे पिकअप पीछे से ट्रक में टकरा गई। पिकअप के चालक विजय (30) निवासी इलाहीबाग गोरखपुर और छोटू (25) निवासी गोरखपुर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर भेजा। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने घायलों को अस्पताल भेजने की पुष्टि की।

दुर्घटना में मां बेटा घायल
मुजुरी (महराजगंज )। पनियरा-मुजुरी मार्ग पर चौरी चौराहे के पास रविवार को समय करीब चार बजे दो बाइक की टक्कर में मां- बेटा घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला की हालत गंभीर है। गोरखपुर जिला के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के विशम्भरपुर निवासी धर्मेन्द्र (23) अपनी माता कलावती देवी (50) को अपनी बाइक पर बैठा कर पनियरा में अपने किसी रिश्तेदार के घर जा रहा था कि चौरी चौराहे के पास तेज रफ्तार से विपरीत दिशा से आ रहे स्कूटी चालक से टक्कर हो गई। जिससे मां बेटा घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक पनियरा संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed