{"_id":"640a2b38901d4a46c60262e4","slug":"two-people-died-after-being-hit-by-a-car-maharajganj-news-c-7-1-79556-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कार की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कार की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत
Fri, 10 Mar 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 10 Mar 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
मृतक गोपाल मणी का फाइल फोटो।
महराजगंज। सेमरा टोल प्लाजा के पास बृहस्पतिवार को पिपराइच थाना क्षेत्र के बनरही गांव के रहने वाले पैदल जा रहे दो व्यक्ति कार की चपेट में आ गए। मौके पर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरे ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस की ओर से मृतकों के घर वालों को थाने के माध्यम से सूचना भेजी गई। घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, भिटौली थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास पैदल जा रहे सेवानिवृत शिक्षक गोपाल मणि तिवारी (75) निवासी बरनही थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर व लल्लन शर्मा (70) को कार पीछे से रौंदती हुई आगे बढ़ गई। जिसमें गोपाल मणि तिवारी की मौके पर मृत्यु हो गई। घायल लल्लन शर्मा की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौके पर उनके शुभचिंतकों समेत घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। दोनों लोग सेमरा राजा गांव की तरफ जा रहे थे। गोरखपुर से महराजगंज की तरफ जा रही एक कार रौंदते हुए आगे बढ़ गई। भिटौली थानाध्यक्ष सुनील कुमार राय ने बताया कि मृतकों के परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आ रहे थे बेटी से मिलने, रास्ते में मिली मौत
महराजगंज। पिपराइच थाना क्षेत्र के बनरही गांव के रहने वाले गोपाल मणि तिवारी सेवा निवृत शिक्षक थे। सेमरा राजा गांव में अपनी बेटी जानकी की शादी की है। उनसे मिलने के लिए आ रहे थे। बेटी से मिलने से पहले ही रास्ते में मौत मिल गई है। साथ में आए लल्लन से उनकी गहरी दोस्ती थी। दोनों की एक साथ हुई मौत ने सभी झकझोरकर कर दिया है। मौत की खबर मिलने के बाद बेटी जानकी का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद