फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two patients of AES and seven patients of high fever admitted in the hospital

अस्पताल में एईएस के दो व तेज बुखार के सात मरीज भर्ती

Mon, 03 Oct 2022 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two patients of AES and seven patients of high fever admitted in the hospital
अस्पताल में एईएस के दो व तेज बुखार के सात मरीज भर्ती
विज्ञापन

महराजगंज। मौसम में उतार-चढ़ाव का असर बच्चों की सेहत पर दिख रहा है। जिला अस्पताल के संक्रामक रोग वार्ड और जेई एईएस वार्ड में 22 मरीज भर्ती हैं। इसमें एईएस के दो और तेज बुखार के सात मरीज हैं। 13 अन्य बीमारी से पीड़ितों का इलाज हो रहा है।
जिला अस्पताल के संक्रामक रोग वार्ड में भर्ती मरीजों के साथ आए तीमारदार महेंद्र, राजेश, वीरेंद्र ने बताया कि बच्चों को पहले हल्का बुखार हुआ तो निकट के अस्पताल से दवा लाकर बच्चों को खिलाया। इसके बाद तेज बुखार हो गया तो बच्चों को जिला अस्पताल लाया। बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने भर्ती कर लिया। वार्ड में मनोकामना और प्रीति एईएस की मरीज हैं। संक्रामक रोग वार्ड में अभिराज, अंकित, अंसिका, प्रिया, अंकुश, राधिका, आलोक तेज बुखार के मरीजों का इलाज हो रहा है।
विज्ञापन

सफाई रखने से कम होगी बीमारी
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल चौधरी ने बताया कि कभी मौसम में नमी तो कभी गर्मी से बच्चों की सेहत पर असर पड़ रहा है। बच्चे बीमार हो रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि बच्चों को साफ सुथरा रखा जाए। मच्छर से बचाव व पानी उबाल कर पिलाएं। बासी भोजन न खिलाएं। किसी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके, इसके लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। संक्रामक रोग और जेई- एईएस वार्ड में 22 मरीजों का उपचार चल रहा है।
-एके द्विवेदी, प्रभारी सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed