{"_id":"6935e4df0c0f0ce71b06ba67","slug":"two-parties-clashed-over-a-transaction-seven-were-fined-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-166181-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लेन-देन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, सात का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लेन-देन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, सात का चालान
विज्ञापन
नौतनवा। स्थानीय कस्बा स्थित अटल चौक के पास रविवार की दोपहर रुपयों के लेन-देन की बात को लेकर दो पक्ष आपस में ही भिड़ गए।
कहासुनी के दौरान ही बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर चलाने लगे। पुलिस ने दोनों पक्षों से सात लोगों का चालान कर दिया।
हंगामा होता देख आसपास के लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। किसी ने इसकी सूचना नौतनवा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया और कुछ लोगों को उठाकर थाने पर ले गई। पूछताछ के बाद सभी का चालान कर दिया गया।
थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों से कुल सात लोगों को शांति भंग की धारा में पाबंद कर न्यायालय चालान किया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।