फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two organisers detained for conducting Free Fire gaming tournament, marriage hall sealed

Maharajganj News: फ्री फायर गेमिंग टूर्नामेंट संचालित करने पर दो आयोजक हिरासत में, मैरिज हॉल सील

Mon, 19 Jan 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Two organisers detained for conducting Free Fire gaming tournament, marriage hall sealed
परतावल  मैरिज हाल में आयोजित किए जा रहे फ्री फायर गेमिंग टूर्नामेंट पर पुलिस व प्रशासन ने सख्त
मैरिज हॉल से संचालित किया जा रहा है था टूर्नामेंट, पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए 399 रुपये तय की गई थी फीस

परतावल। नगर के परतावल चौराहे के समीप बंधन मैरिज हॉल में फ्री फायर गेमिंग टूर्नामेंट के दो आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी मैरिज हॉल से ही ऑनलाइन टूर्नामेंट का संचालन कर रहे थे। साथ ही पुलिस ने मैरिज हॉल को भी सील कर दिया गया है। पुलिस के पहुंचते ही कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए लगभग 600 युवा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। गेम में हिस्सा लेने के लिए आयोजकों ने प्रति टीम 399 रुपये का प्रवेश शुल्क भी तय किया था। बड़ी संख्या में युवाओं की भीड़ और बिना अनुमति आयोजन की सूचना पर प्रशासन सक्रिय हुआ। आयोजन स्थल पर पहुंची पुलिस व प्रशासनिक टीम ने जांच की तो पता चला कि बिना किसी वैध अनुमति के आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस व प्रशासन ने मैरिज हॉल को सील कर दिया। पुलिस प्रशासन ने कहा है कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार के सार्वजनिक या गेमिंग आयोजनों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले में आयोजक दीपांश पटवा और हर्ष पटवा को हिरासत में लिया गया है। उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मैरिज हॉल को भी नियमों के उल्लंघन के चलते सील किया गया है। कार्रवाई का नेतृत्व नायब तहसीलदार प्रद्युम्न सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्टाग्राम आईडी से किया गया था प्रचार-प्रसार



परतावल। पुलिस की जांच में सामने आया कि फ्री फायर गेमिंग टूर्नामेंट का प्रचार-प्रसार इंस्टाग्राम आईडी के जरिए पिछले कई दिनों से किया जा रहा था। सोशल मीडिया पर पोस्ट और स्टोरी डालकर युवाओं को आयोजन से जोड़ा जा रहा था। इसी ऑनलाइन प्रचार के आधार पर पुलिस ने निगरानी बढ़ाई। इसके बाद कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed