फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two Nepali smugglers caught with smuggled goods

Maharajganj News: तस्करी के सामान के साथ दो नेपाली तस्करी पकड़े

Wed, 13 Dec 2023 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 13 Dec 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Two Nepali smugglers caught with smuggled goods
खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी खनुआ के जवानों ने गश्त के दौरान तस्करी के सामान के साथ दो नेपाली तस्करों को पकड़ा लिया। असिस्टेंट कमांडेंट परमात्मा सिंह ने बताया कि खनुआ बीओपी के जवान मंगलवार को गश्त कर रहे थे। खनुआ गांव के पास पिलर संख्या 522/05 के पास कुछ लोग बाइक व साइकिल पर बोरा लेकर नेपाल जाने की फिराक में थे। जवानों को देखते ही सामान छोड़कर भागने लगे। जवानों ने दौड़ा कर दो युवकों का पकड़ लिया। उन्होंने अपना नाम रामू प्रसाद तेली व धोतू राजभर निवासी रुपनदेही नेपाल बताया। सामानों की तलाशी में चार बोरी प्याज, दो बोरी मटर दाल, एक बोरी सूखा मटर, चार बोरी यूरिया, दो बोरी चीनी, एक बोरी कैल्शियम सल्फेट, महाशक्ति खाद एक बाल्टी व नेपाल की नंबर प्लेट लगी एक बाइक व साइकिल बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed