Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two Month Old Baby Abducted in Superstition Driven Sacrifice Plot Rescued by Police from Delhi

महराजगंज: अमावस्या पर दो माह के मासूम की बलि देने की थी साजिश, दिल्ली से पुलिस ने सकुशल बरामद किया

Sat, 07 Nov 2026 05:48 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: अनुराग रंजन Updated Sat, 07 Nov 2026 05:48 PM IST
सार

पुलिस ने दिल्ली के कश्मीरी गेट बस स्टैंड पर सावित्री और करण कुमार गौतम के पास से मासूम विक्की को सकुशल बरामद कर लिया। बच्चे की पहचान उसके पिता से कराई गई। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
Two Month Old Baby Abducted in Superstition Driven Sacrifice Plot Rescued by Police from Delhi
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठूठीबारी थाना क्षेत्र में दो माह के मासूम के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, अंधविश्वास के चलते मासूम की बलि देने की कथित साजिश रची गई थी। अमावस्या के दिन बच्चे की बलि देने की योजना थी। महराजगंज पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दिल्ली के कश्मीरी गेट बस स्टैंड से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। मामले में दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

सोते समय घर से गायब हुआ था मासूम

Two Month Old Baby Abducted in Superstition Driven Sacrifice Plot Rescued by Police from Delhi
अपराध - फोटो : अमर उजाला

सोते समय घर से गायब हुआ था मासूम
तीन नवंबर की रात ग्राम राजाबारी टोला रमजीता निवासी गोविंद अपनी पत्नी और दो माह के बेटे विक्की के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब दो से चार बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा और मासूम को उठाकर ले गया। सुबह बच्चे के गायब होने की जानकारी हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में ठूठीबारी पुलिस, एसओजी, स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से लेकर आसपास के रास्तों तक 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें सुबह करीब 3:57 बजे एक संदिग्ध महिला बच्चे को लेकर जाती दिखाई दी। जांच में महिला की पहचान सावित्री के रूप में हुई। इसके बाद सर्विलांस की मदद से पुलिस टीम महराजगंज से दिल्ली तक पहुंच गई।

विज्ञापन

कश्मीरी गेट बस स्टैंड से बरामद हुआ बच्चा

पुलिस ने दिल्ली के कश्मीरी गेट बस स्टैंड पर सावित्री और करण कुमार गौतम के पास से मासूम विक्की को सकुशल बरामद कर लिया। बच्चे की पहचान उसके पिता से कराई गई। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। मासूम की सकुशल वापसी से परिवार में खुशी लौट आई।

अमावस्या पर बलि देने की थी कथित योजना

पुलिस पूछताछ में अंधविश्वास से जुड़ी कथित साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने बताया कि अमावस्या के दिन मासूम की बलि देने की योजना थी। उनका अंधविश्वास था कि ऐसा करने से सरस्वती का वर्षों से लापता पति और पुत्र वापस लौट आएंगे और परिवार में हो रही अकाल मृत्यु रुक जाएगी। पुलिस के मुताबिक, नेपाल के बैरियहवा में रहने वाले एक कथित झाड़-फूंक करने वाले व्यक्ति की सलाह पर यह साजिश रची गई थी।

 

दो महिलाओं समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में सावित्री, सरस्वती और करण कुमार गौतम को गिरफ्तार किया है। तीनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है। बच्चे की बरामदगी में ठूठीबारी पुलिस, एसओजी, स्वाट, सर्विलांस टीम और डॉग स्क्वायड की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed