फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two men jailed for robbery and assault on woman

Maharajganj News: लूट और महिला पर हमला करने वाले दो को भेजा गया जेल

Sun, 05 Oct 2025 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Two men jailed for robbery and assault on woman
नौतनवा। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चकदह में लूट की घटना के बाद महिला पर हमला करने वाले दो अन्य अभियुक्तों को भी चिंह्नित कर पुलिस ने उन्हें शनिवार की दोपहर चौतरवा चौराहा से हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार, चकदह निवासिनी सुशीला ने थाने में तहरीर देकर कुछ लोगों पर गत रविवार की रात घर में घुसकर सामान की लूटने और विरोध करने पर उस पर नुकीले हथियार से हमला करने का आरोप लगाया था। बीते बुधवार को नामजद अभियुक्त तौफीक उर्फ रंगा निवासी चकदह को पुलिस ने जेल भेज दिया था। जबकि अन्य चिन्हित अभियुक्तों की तलाश चल रही थी। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले दो अन्य अभियुक्तों सलमान एवं अनवर हुसैन निवासीगण चकदह टोला आजाद नगर थाना नौतनवा को हिरासत में ले लिया गया। अभियुक्तों को दर्ज मुकदमे के तहत न्यायालय चालान किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed