फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two killed by Corona, 286 positives found

कोरोना से दो की मौत, 286 पॉजिटिव मिले

Fri, 14 May 2021 10:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Two killed by Corona, 286 positives found
कोरोना से दो की मौत, 286 पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार को 286 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि 130 लोग स्वस्थ हुए हैं। दो लोगों की मौत भी हुई है।
अब तक जिले में कोरोना के 11433 केस हो चुके हैं। इनमें सक्रिय केस 2230 है। 110 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या बढ़कर 9093 हो चुकी है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि वर्तमान में 2018 संक्रमित होम आइसोलेसन में हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमितों की निगरानी के लिए टीम सक्रिय है। होम आइसोलेसन में रहने वाले मरीजों की समय-समय पर निगरानी की जा रही है। लोगों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम अधिक से अधिक लोगों की जांच करने में जुटी है। विभाग के अधिकारी पूरी मनोयोग से जुटे हैं। कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों की बेहतर ढंग से देखभाल की जा रही है। डॉक्टरों की टीम शिफ्टवार मरीजों की देखभाल में जुटी है।
विज्ञापन

उधर, कोरोनारोधी टीका लगाने के व्यवस्था सभी सरकारी अस्पतालो में है। शुक्रवार को 3000 लक्ष्य के सपेक्ष 1558 लोगों को टीका लगाया गया। लोगों को पूरी सतर्कता के साथ टीका लगाया गया। केंद्रो पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सभी सीएचसी पर टीका लगा। अर्बन पीएचसी पर टीका लगवाने के लिए युवाओं की भीड उमड पडी। वहां सामाजिक का पालन करना लोग भूल गए। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने कहा कि शुक्रवार को जिले की सभी सीएचसी पर टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed