{"_id":"5e0f41268ebc3e880072a2bf","slug":"two-jndian-arrest-maharajganj-news-gkp3357249190","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने के बिस्कुट के साथ दो भारतीय गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोने के बिस्कुट के साथ दो भारतीय गिरफ्तार
विज्ञापन
सोने की बिस्किट के साथ दो भारतीय गिरफ्तार
सोनौली (महराजगंज)। नेपाल के काठमांडू त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय विमान स्थल से कस्टम ने दो भारतीय नागरिकों के पास दो किलो दो सौ ग्राम सोने की बिस्किट बरामद कर उन्हें गिरफ्तार किया।
शुक्रवार की सुबह यूएस की फ्लाइट काठमांडू पहुंची। यात्रियों की जांच के दौरान दो भारतीय नागरिकों के पास कुछ संदिग्ध सामान होने की जानकारी मिलने पर उन्हें रोक लिया गया। जांच में तरल पदार्थ से कवर की गई सोने की बिस्किट बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम भरत सुरेंद्र लाल निवासी पुणे और गोपी चंद्र निवासी मुंबई बताया। विमान स्थल के एसएसपी रामकृपाल साह ने बताया भारतीय यूएई से आए हैं। इन लोगों ने तरल पदार्थ से सोने को कवर किया था जिससे मेटल डिटेक्टर की पकड़ में ना आए।