{"_id":"656317d2455b2d2fa70530ee","slug":"two-iranian-citizens-going-from-india-to-nepal-with-the-help-of-fake-documents-arrested-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj: फर्जी दस्तावेज के सहारे भारत से नेपाल जा रहे दो ईरानी नागरिक गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj: फर्जी दस्तावेज के सहारे भारत से नेपाल जा रहे दो ईरानी नागरिक गिरफ्तार, भेजा जेल
Sun, 26 Nov 2023 03:33 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 26 Nov 2023 03:33 PM IST
सार
भारत नेपाल के सोनौली सीमा पर दो ईरानी नागरिकों को फर्जी दस्तावेज के साथ आब्रजन और पुलिस ने नेपाल जाते समय किया गिरफ्तार किया है। दोनों युवक रात के अंधेरे में नेपाल जाने के फिराक में थे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में ईरानी नागरिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत नेपाल के सोनौली सीमा पर दो ईरानी नागरिकों को फर्जी दस्तावेज के साथ आब्रजन और पुलिस ने नेपाल जाते समय किया गिरफ्तार किया है। दोनों युवक रात के अंधेरे में नेपाल जाने के फिराक में थे। सूचना के बाद आब्रजन विभाग और पुलिस ने सीमा पर जांच के दौरान गिरफ्तार किया। आब्रजन अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
शनिवार रात करीब एक बजे आब्रजन विभाग को सूचना मिली कि दो ईरानी नागरिक अवैध रूप से भारत से नेपाल जाने वाले हैं। सूचना के बाद आब्रजन विभाग के अधिकारियों ने सरहद पर जांच शुरू कर दी और करीब रात एक बजे अवैध रूप से फर्जी दस्तावेज के जरिए भारत से नेपाल जा रहे दो ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया। जांच करने पर पता चला कि ईरानी नागरिक अपने वीजा पर फर्जी मोहर लगाकर अवैध रूप से नेपाल जाने की फिराक में थे। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम सोलट व राशिद बताया। नौतनवा क्षेत्राधिकारी आभा सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों ईरानी नागरिक के खिलाफ 14 विदेशी अधिनियम एवं फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान किया गया।
विज्ञापन