{"_id":"6a27277c124bd99ebe0313d2","slug":"two-indian-tourists-drugged-and-robbed-in-nepal-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-178864-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल में दो भारतीय पर्यटकों को नशीला पदार्थ पिलाकर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल में दो भारतीय पर्यटकों को नशीला पदार्थ पिलाकर लूटा
विज्ञापन
सोनौली सीमा से दलालों के झांसे में फंसकर निजी वाहन से गए थे पर्यटक
पानी में मिला दिया था नशीला पदार्थ, एक लाख रुपये नकद और दो फोन लूटा
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में भारतीय पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दिल्ली से नेपाल के पर्यटन स्थल पोखरा घूमने जा रहे दो भारतीय युवकों को कथित रूप से नशीला पदार्थ पिलाकर लूट लिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने नेपाल पुलिस पर भी मदद न करने का आरोप लगाया है।
दिल्ली निवासी अभिषेक कुमार और रोहन सिंह ने बताया कि वे नेपाल भ्रमण के लिए रविवार को सोनौली पहुंचे थे। सीमा पर कुछ लोगों ने उन्हें बुटवल बस पार्क का टिकट दिलाने और सुरक्षित यात्रा का भरोसा देकर निजी वाहन में बैठा दिया। आरोप है कि भैरहवा से आगे बढ़ने के बाद उन्हें पानी पिलाया गया, जिसमें नशीला पदार्थ मिला था। इसके बाद दोनों बेहोश हो गए। होश आने पर वे सड़क किनारे पड़े मिले और उनके पास रखे करीब एक लाख रुपये नकद और दो मोबाइल गायब थे।
पीड़ितों के अनुसार, शिकायत लेकर वे भैरहवा पुलिस के पास पहुंचे लेकिन वहां से संतोषजनक सहयोग नहीं मिला। इसके बाद वे वापस भारतीय सीमा में आए और सोनौली पुलिस चौकी में घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
सीमावर्ती क्षेत्र में हाल के दिनों में भारतीय पर्यटकों से जुड़े विवाद और घटनाएं बढ़ गई हैं। दो दिन पहले नेपाल के भैरहवा में एक भारतीय टूर गाइड को करीब आठ लाख रुपये नकद होने के कारण हिरासत में लिए जाने का मामला भी चर्चा में रहा। वहीं भारतीय नंबर की एक कार पर लगे राजनीतिक झंडे को लेकर भी नेपाल में विवाद हुआ था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
सोनौली थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि दो भारतीय पर्यटक शिकायत लेकर आए थे।