फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two hospitals and a quack clinic sealed

Maharajganj News: दो अस्पताल और एक झोलाछाप का क्लीनिक सील

Fri, 14 Nov 2025 02:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Two hospitals and a quack clinic sealed
महराजगंज। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परतावल क्षेत्र में संचालित तीन निजी अस्पतालों और एक झोलाछाप क्लीनिक सेंटर का औचक निरीक्षण किया। दो निजी अस्पतालों का पंजीकरण रिन्यू नहीं होने और एक क्लीनिक सेंटर के पास किसी प्रकार का रजिस्ट्रेशन नहीं मिलने पर टीम ने तीनों को सील कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध और बिना पंजीकरण के अस्पतालों, पैथोलॉजी केंद्रों व झोलाछाप क्लीनिक के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। जिले भर में इन दिनों स्वास्थ्य विभाग की विशेष जांच टीम सक्रिय हैं। यह टीमें बारी-बारी से सभी निजी चिकित्सा संस्थानों का सत्यापन कर रही हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को एसीएमओ एवं निजी अस्पताल, पैथोलॉजी और झोलाछाप क्लिनिक के नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार आर्या के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम परतावल क्षेत्र में पहुंची। टीम ने सबसे पहले परतावल बाजार में स्थित एक निजी अस्पताल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

दस्तावेजों की जांच में टीम ने पाया कि अस्पताल का रजिस्ट्रेशन रिन्यू नहीं हुआ था और संस्था बिना वैध अनुमति के मरीजों का इलाज कर रही थी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर टीम ने मौके पर ही अस्पताल को सील कर दिया। इसके बाद टीम ने श्यामदेउवा गांव में स्थित एक अन्य निजी अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां भी रजिस्ट्रेशन रिन्यू नहीं होने और आवश्यक कागजातों की अनुपलब्धता पाई गई। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया और संबंधित संचालक के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर ली। इसी क्रम में टीम ने श्यामदेउवा में ही संचालित झोलाछाप क्लीनिक सेंटर का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान पाया गया कि क्लीनिक संचालक के पास किसी भी प्रकार का पंजीकरण नहीं था। टीम ने तुरंत क्लीनिक को सील कर दिया और संचालक को चेतावनी दी कि भविष्य में अवैध रूप से चिकित्सा कार्य करते पाए जाने पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गोधवल गांव में स्थित एक निजी अस्पताल का भी निरीक्षण किया। यहां जांच में अस्पताल पंजीकृत पाया गया। अस्पताल में एक मरीज भर्ती था और एक चिकित्सक ड्यूटी पर मौजूद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed