{"_id":"621faa2d0c9f4820b66bbbbd","slug":"two-found-corona-positive-maharajganj-news-gkp4286989149","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मिले कोरोना पॉजिटिव, सक्रिय केस 37","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मिले कोरोना पॉजिटिव, सक्रिय केस 37
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो मिले कोरोना पॉजिटिव, सक्रिय केस 37
महराजगंज। जिले में बुधवार को दो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सक्रिय केस घटकर 37 हो चुके हैं। 15 लोग होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 0,84,063 सैंपल की जांच हो चुकी है। होमआइसोलेशन में रहने वाले मरीजों के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां आने वाली शिकायतों का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि अब तक जिले में 14,810 केस सामने आ चुके हैं। मरने वालो की संख्या 146 है। 14,627 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। बुधवार को 396 सैंपल जांच के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को जागरूक करने में जुटी है। अधिक से अधिक लोगों की जांच करने की प्रत्येक दिन कोशिश की जा रही है। कोरोना के प्रभाव को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है। हर हाल में मास्क का प्रयोग करने के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करें।
पांच हजार से अधिक लोगों को कोरोनारोधी टीका लगा
महराजगंज। जिले में बुधवार को 5,592 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। कोरोना रोधी टीका लगाने की रफ्तार बढ़ रही है। महिला अस्पताल में सुबह 9 बजे लोग टीका लगवाने लोग पहुंचे। भीड़ ज्यादा नहीं होने के कारण लोग आसानी से टीका लगवाकर चले गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर, नौतनवां, घुघली, निचलौल में टीका लगाया गया। साथ ही दूसरा डोज समय से लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में सभी लोगों को टीका लगाने की व्यवस्था है। विभाग की ओर से टीम शत प्रतिशत टीकाकरण के प्रयास में जुटी है।संवाद