फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   two died in kerla

केरल में पहाड़ गिरने से दो युवकों की मौत, एक घायल

Mon, 07 Mar 2022 10:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
two died in kerla
मृतक मेराजुद्दीन के रोते बिलखते परिजन।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
केरल में पहाड़ गिरने से दो युवकों की मौत, एक घायल
विज्ञापन

- बागापार एवं कटहरा गांव के हैं रहने वाले
संवाद न्यूज एजेंसी
चौक बाजार। केरल में पहाड़ गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया।
बागापार ग्राम सभा के जनकपुर निवासी मेराजुद्दीन (24) दो साल पहले केरला के गुंडल पेट चमराज्य नगर में पोकलेन चलाने का काम करते थे। शुक्रवार को दोपहर में पहाड़ किनारे काम करते समय अचानक पहाड़ खिसक गया और मलवे में दबकर उनकी मौत हो गई। इसी घटना में उनके साथ काम करने वाला असरफ (19) घायल हो गए। घायल असरफ ने घटना की सूचना मेराजुद्दीन के घर पर पिता कमालुद्दीन को दी। पिता कमालुद्दीन बेटे का शव लेने केरल चले गए। सोमवार सुबह शव दफन करने की पुष्टि की। मेराजुद्दीन का एक भाई शिराजुद्दीन (22), और तीन बहन रुबीना खातून ( 20), सबिना खातून (13) सकीना खातून (11) हैं।

इसी घटना में कोतवाली क्षेत्र के कटहरा ग्राम सभा के शहीदपुर निवासी सरफराज (20) की भी पहाड़ के नीचे दबकर मौत हो गई। सरफराज छह महीने पहले केरल में मजदूरी करने गया था। काम करते समय पहाड़ के टूटकर नीचे गिरने से मौके पर ही सरफराज की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed