फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   two died due to corona, three positive

कोरोना से दो की मौत, तीन पॉजिटिव

Sat, 05 Jun 2021 05:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
two died due to corona, three positive
कोरोना से दो की मौत, तीन पॉजिटिव
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में शनिवार को कोरोना से दो मरीजों की और जान चली गई। तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 58 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि 2905 नमूनों की जांच में तीन लोग पॉजिटिव मिले हैं। अब तक जिले में 12251 संक्रमित केस मिल चुके हैं। स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 11992 हो गई है। मृतकों की संख्या 124 हो चुकी है। जिले में सक्रिय केस 135 हैं। होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की संख्या 65 है। अब तक 559968 नमूनों की जांच हो चुकी है। 542913 नमूने निगेटिव हैं। जिले में 22900 एंटीजन किट मौजूद हैं। कोविड अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या में कमी आ रही है। महिला अस्पताल में 13 एवं केएमसी डिजिटल अस्पताल में दो मरीज भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमितों को हर संभव सुविधा दी जा रही है। चिकित्सको की टीम समय-समय पर जांच करती है।

51 लोगों की हुई कोरोना जांच
बरगदवा। कस्बे के प्राथमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग रतनपुर की ओर से शिविर लगाकर टीका लगाया गया। उधर पिपरा गांव में शिविर लगाकर 51 लोगों कोरोना जांच की गई। एसडीएम नौतनवां राम सजीवन मौर्य ने पिपरा कोरोना जांच केंद्र के साथ टीकाकरण स्थल प्राथमिक विद्यालय बरगदवा का निरीक्षण कर लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed