{"_id":"6a248377cbd17ca0d905802e","slug":"two-brothers-clashed-over-land-division-throwing-bricks-and-stones-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-178726-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: खेत में बंटवारे को लेकर भिड़े दो सगे भाई, चले ईंट-पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: खेत में बंटवारे को लेकर भिड़े दो सगे भाई, चले ईंट-पत्थर
विज्ञापन
मारपीट करते दिखाई दिए महिलाएं और बच्चे भी, वीडियो वायरल
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी गांव में शुक्रवार को जमीन बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, कतरारी निवासी दुर्विजय और दुर्गेश के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों परिवारों के बीच पहले भी कई बार झगड़े और मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। करीब एक सप्ताह पूर्व पुलिस और ग्रामीणों की मौजूदगी में खेत का बंटवारा कराया गया था लेकिन इसके बावजूद विवाद खत्म नहीं हो सका। शुक्रवार को खेत में जमीन के हिस्से को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हुई।
कुछ ही देर में दोनों पक्षों के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। वायरल वीडियो में महिलाएं और बच्चे भी मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। हांलाकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। किसी राहगीर ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो तेजी से वायरल हो गया। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। घटना के बाद गांव में कुछ देर तक तनाव का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
एसओ सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर अक्सर विवाद होता रहता है। हाल ही में दोनों पक्षों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया था। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।