फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two bike riders injured in collision with pickup

Maharajganj News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो घायल

Wed, 15 Oct 2025 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders injured in collision with pickup
ठूठीबारी। राजाबारी गांव के हीरालाल देवी प्रसाद विद्यालय के सामने एक पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को नजदीकी चिकित्सक से उपचार कराया गया। जानकारी के अनुसार एक बाइक सवार दो युवक बरगदवां से ठूठीबारी आ रहे थे। अभी वह ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के राजाबारी गांव के हीरालाल देवी प्रसाद विद्यालय के सामने पहुंचे ही थे, तभी एक तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पहचान आर्यस मिश्रा (16) व अमरनाथ चौहान (18) निवासी मोहनापुर थाना बरगदवां के रूप में हुई। इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बताया कि घायल आर्यस मिश्रा व अमरनाथ चौहान को ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया। पिकअप की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed