{"_id":"699623d917c67e7243062dd7","slug":"two-arrested-with-500-drug-capsules-sent-to-jail-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-171891-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नशे के 500 कैप्सूल के साथ दो गिरफ्तार, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नशे के 500 कैप्सूल के साथ दो गिरफ्तार, भेजा गया जेल
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को भिजवाया जेल
ठूठीबारी। बरगदवा एसएसबी बीओपी के समीप पगडंडी मार्ग पर एसएसबी व पुलिस की संयुक्त चेकिंग में बाइक से नेपाल जा रहे दो लोगों के पास से 500 पीस नशे के कैप्सूल बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट भेजा गया। कोर्ट से दोनों को जेल भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की देर रात बरगदवा एसएसबी बीओपी के समीप उपनिरीक्षक युवराज सिंह तथा पुलिस टीम के आरएन मिश्र नेपाल जाने वाले वाहनों की सघन जांच कर रहे थे। इसी दौरान पगडंडी के रास्ते बाइक से जा रहे दो युवकों को रोककर तलाशी लेने पर झोले से 500 अदद नशीला कैप्सूल प्राक्सीकोस्पॉस बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी मंजेकर गौंड़ निवासी बरगदवा व शमसे आलम निवासी चमनटोला जनपद नवलपरासी नेपाल निवासी बताए गए हैं।
थानाध्यक्ष बरगदवा शैलेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को एनडीपीएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। यहां से पुलिस अभिरक्षा में दोनों को जेल भेज दिया गया।