फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   two arrested in gangrape case

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार

Fri, 11 Sep 2020 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
two arrested in gangrape case
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की दोपहर घर से बाहर गई किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के दोनों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। बुधवार की दोपहर किशोरी गांव के बाहर स्थित नहर की तरफ गई थी। नहर पर पहले से मौजूद दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसे बुरी तरह से पिटा और फिर दुष्कर्म किया। किशोरी के बेहोश हो जाने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

लगभग एक घंटे के बाद होश में आने पर किशोरी घर पहुंची और अपनी दादी को आपबीती बताई। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed