फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two accused of occupying land at night arrested

Maharajganj News: रात में भूमि पर कब्जा करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 11 Dec 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 11 Dec 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Two accused of occupying land at night arrested
निचलौल। शहर में कस्टम ऑफिस के निकट स्थित भूमि पर शनिवार रात के अंधेरे में कब्जा करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर ली। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ रविवार को संबंधित धाराओं में कारवाई कर चालान कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि निचलौल शहर में कस्टम ऑफिस के निकट स्थित भूमि पर कब्जा करने की बात को लेकर सरोज देवी निवासी लक्ष्मीपुर खुर्द थाना ठूठीबारी और पवन वर्मा निवासी मारवाड़ी मोहल्ला के बीच विवाद चल रहा था। उक्त भूमि पर सरोज देवी अपने सहयोगियों के साथ शनिवार रात को कब्जा कर रही थी। जिसकी भनक लगते ही मौके पर पवन वर्मा पहुंच विरोध करने लगे। जिस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इसी बीच घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम दोनों पक्षों के आदित्य वर्मा और विशाल गुप्ता को गिरफ्तार कर ली। मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कारवाई कर चालान कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed