फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two accused arrested for making objectionable remarks against the Chief Minister

Maharajganj News: मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दो आरोपी हिरासत में

Wed, 15 Oct 2025 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for making objectionable remarks against the Chief Minister
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बंसवार निवासी दो युवकों को पुलिस ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री और धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर हिरासत में लिया है। एक युवक के इंस्टाग्राम आईडी से वायरल हुई पोस्ट में धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले शब्दों का प्रयोग किया गया है, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पोस्ट के सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त है। बड़ी संख्या में लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वायरल पोस्ट की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर संबंधित धाराओं में केस कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed