फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Twenty-three million metamorphic rounds of twenty-four roads

23 करोड़ मिले तो सुधरे चौबीस सड़कों की सूरत

Thu, 14 Jun 2018 12:25 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Thu, 14 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
Twenty-three million metamorphic rounds of twenty-four roads
23 करोड़ मिले तो सुधरे चौबीस सड़कों की सूरत - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत 24 सड़कों के निर्माण के लिए करीब 23 करोड़ की कार्ययोजना बनाकर शासन को प्रस्तावित की है। इस योजना को शासन स्तर से मंजूरी मिल गई तो करीब तीन लाख लोगों को संबंधित मार्गों से आवागमन में सुविधा हो जाएगी। 
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने जिन सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने की कार्ययोजना प्रस्तावित की है, उनसे करीब एक सौ गांवों की करीब तीन लाख आबादी जुड़ी हुई है। संबंधित सड़कें क्षतिग्रस्त होने की वजह से ग्रामीणों को आने जाने में दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए विभाग की तरफ से सड़कें ठीक कराने के लिए कार्ययोजना प्रस्तावित की गई है।विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बरवां खुर्द मार्ग, करौता मार्ग, पकड़ियार, विशुनपुर से स्कूल टोला संपर्क मार्ग, सोनबरसा मार्ग, धरमपुर मार्ग, चौक टकरारी मार्ग, चौक पोखरहवा मार्ग, चौक टेगरहना मार्ग, सोनवल छोटका टोला मार्ग, खेसरारी के तीन टोलों का मार्ग, लोहेपार मार्ग, डिघवा मार्ग, लखिमा टेढ़वा मार्ग, परतावल छतरहवा मार्ग, पकड़ी नौनिया मार्ग, चेहरी के दो मार्ग सहित अन्य मार्गों के निर्माण का प्रस्ताव विभाग की तरफ से भेजा गया है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि जिन 24 सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है। उसकी कुल लंबाई तकरीबन 33 किमी. है। इसके निर्माण के लिए करीब 22.98 करोड़ की कार्ययोजना तैयार की गई है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने बताया कि सड़कों की मरम्मत के प्रति सरकार गंभीर है। विधानसभा क्षेत्र में जहां भी सड़कें खराब हैं, वह ठीक कराई जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed