{"_id":"69d41cc8af7d516871015274","slug":"trucks-jammed-at-the-bordertrucks-traveled-three-kilometers-in-three-days-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-174870-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सीमा पर ट्रकों का लगा जाम....तीन दिन में तीन किमी चले ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सीमा पर ट्रकों का लगा जाम....तीन दिन में तीन किमी चले ट्रक
विज्ञापन
सोनौली में लगा ट्रकों का जाम।
दो घंटे अत्यधिक सीमा खोलने के बाद कम नहीं हुई समस्या
सोमवार कतार से निकलकर भाग रहे तीन दो ट्रकों पर की गई कार्रवाई
सोनौली बॉर्डर पर अभी भी मालवाहक ट्रकों का सात किमी लंबा जाम
सोनौली। सोनौली भारतीय सीमा पर एक सप्ताह से सड़कों पर मालवाहक वाहनों की जाम की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। उद्योग संघ, ट्रांसपोर्टर, चालक हों या स्थानीय लोग सभी जाम की समस्या से आजिज आ चुके हैं। रोजाना सोनौली-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ट्रकों में इजाफा हो रहा है। एक लेन में वाहनों के खड़े होने से आम लोगों को आने-जाने में कठिनाइयां तो हो ही रही हैं स्थानीय प्रशासन की भी चिंताएं बढ़ गई हैं। हालत यह है कि ट्रक तीन दिन में तीन किलोमीटर की दूरी तय कर रहे हैं।
मामले में स्थानीय प्रशासन नेपाल प्रशासन से संपर्क कर स्थिति सामान्य बनाने में लगा हुआ है। इसको लेकर शनिवार और रविवार दो घंटे अधिक बॉर्डर को खोलकर गाड़ियां नेपाल भेजी गईं। इसके बाद भी करीब सात किमी का जाम लगा हुआ है। चालकों का कहना है कि एक मुख्य लेन कि गाड़ियां नहीं बढ़ रही हैं। दूसरी तरफ बनी पार्किंग के रास्ते ट्रक कतार से निकलकर आगे जा रहे हैं।
भंसार विभाग पर एंट्री देने में देरी का आरोप
सोनौली सीमा पर लगने वाली वाहनों की कतार का मामला अब नेपाल के उद्योगपतियों ने उद्योग वाणिज्य संघ तक पहुंचा दिया है। उनका कहना है कि नेपाल भंसार विभाग ट्रकों को एंट्री देने में देरी कर रहा है। इसके कारण ट्रक को नेपाल प्रवेश में तीन से चार दिन भारतीय सीमा सोनौली में ही लग जा रहे हैं। भारतीय वाहनों को प्रवेश नहीं मिलने से यह समस्या हुई है।
विज्ञापन
भारत-नेपाल के सोनौली सीमा पर वाहनों की कतार लगने का सिलसिला जस का तस है। ट्रांसपोर्ट संचालक सोनौली अमन सिंह ने बताया कि जाम की समस्या से खाली गाड़ी नेपाल भेजना कठिन हो गया है। नेपाल से लोडिंग के लिए ठूठीबारी बॉर्डर से खाली गाड़ियों को भेजा गया है। सब कुछ सामान्य है। फिर भी वाहनों की कतार कम नहीं हो रही है। ट्रक चालकों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। भंसार में प्रवेश की प्रकिया धीमी है। नेपाल प्रशासन को इस पर समय रहते निर्णय लेना चाहिए। संख्या बढ़ने से भंसार परिसर से बाहर निकलने वाली गाड़ियां भी प्रभावित हो रही हैं। बताया कि गाड़ियों की डिटेन से खर्च बढ़ रहा है। वाहनों को नेपाल प्रवेश में तीन से चार दिन से भी ज्यादा समय लग जा रहे है।
जाम से व्यापारियों और पर्यटकों को भी समस्या
सोनौली बॉर्डर पर ट्रकों की लंबी कतार से आए दिन कई किलोमीटर तक जाम लग जाता है। इस मुख्य मार्ग पर लगने वाला जाम से व्यापारियों के साथ पर्यटकों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ट्रकों के जाम के कारण कुनसेरवा बाईपास पर प्रतिदिन जाम की स्थिति रहती है। दूर-दूर से नेपाल जाने वाले पर्यटकों का कहना है कि यात्रा सकुशल संपन्न होने को लेकर वह चिंतित हैं। ट्रकों की लंबी कतार से हालात बद से बदतर तब हो जाते हैं। नौतनवा रेलवे स्टेशन पर नेपाल जाने वाले सामान को लेकर जब मालवाहक ट्रक निकलते हैं तो पर्यटकों को भी जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। पार्किंग में भी ट्रकों के खड़े रहने से समस्या होती है। सोमवार को कतार से निकलकर नेपाल जाने का प्रयास कर रहे दो वाहनों का पुलिस ने चालान किया।
आने-जाने में हो रही परेशानी
सोनौली सीमा शून्य से लेकर सात किलोमीटर सड़क की एक लेन पूरी तरह जाम है। इसके कारण सोनौली कस्बा सहित, आबादी क्षेत्र के कुनसेरवा, नौतनवा बाईपास के ग्रामीणों को अपने घर जाने वाहन खड़ा करने में काफी परेशानी हो रही है। दूसरी तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तार के कारण कठिनाई बढ़ गई है। सागर विश्वकर्मा निवासी कैलाश नगर ने बताया कि हम लोगों के घरों और दुकानों के सामने पिछले एक सप्ताह से ट्रक लगी हुई है। घर से निकलने और आने में काफी परेशानी हो रही है। ट्रक चालक गाड़ियों को सटा कर रखते है। जिससे बाइक निकलना भी मुश्किल हो रहा है। पार्किंग रोड पर भी चालकों ने कब्जा जमा लिया है।
वर्जन
पाउडर लेकर पांच दिन से सोनौली सीमा पर खड़ा हूं। ट्रांसपोर्टर के बताए पते पर बिल्टी जमा कर दिया। गाड़ी ना ही पास हो रही है ना ही खाली हो रही है। लाइन में चल रहे हैं।
-कैलास, अजमेर राजस्थान
हरियाणा से चावल लेकर नेपाल जाना है एक अप्रैल को सोनौली बॉर्डर पर पहुंचा था। गुरुद्वारा के पास से चलते-चलते तीन दिन में तीन किलोमीटर गाड़ी चली है। अभी बॉर्डर करीब चार किमी है। लोड के कारण ट्रक के पहिए खराब हो रहे हैं। पैसा खत्म हो गया है। अब खाने के लिए भी पैसा नहीं है।
-राहुल, मुजफ्फरनगर यूपी
......................
यातायात के लिए पुलिस बल बढ़ाए गए
कोतवाल सोनौली महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि नियम के खिलाफ कतार तोड़ कर भागने वाले दो ट्रक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यातायात व्यवस्था के लिए प्रत्येक चौराहे पर पुलिस लगाई गई है। वाहनों के जल्दी प्रवेश को लेकर नेपाल भंसार अधिकारियों से वार्ता की गई।