फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Truck queues shorten at Nepal border, but difficulties persist

Maharajganj News: नेपाल बॉर्डर पर छोटी हुई ट्रकों की कतार, दुश्वारियां जस की तस

Fri, 19 Dec 2025 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Truck queues shorten at Nepal border, but difficulties persist
सोनौली। नेपाल में भंसार एजेंट की हड़ताल का असर अब भी बरकरार है। हड़ताल समाप्त हुए आठ दिन बीत गए हैं लेकिन भंसार में गाड़ियों के पास होने की रफ्तार अभी भी सुस्त बनी हुई है। बॉर्डर पर अभी भी करीब छह किलोमीटर लंबा जाम लगा है। 10 दिन पहले से फंसे ट्रक चालक दुश्वारियाें से जूझ रहे हैं। नेपाल के कारोबारियों पर भी आर्थिक बोझ बढ़ गया। माल वाहनों के देर से पहुंचने पर उनको अतिरिक्त किराया भरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नेपाल भंसार पर अचानक अधिक गाड़ियों का दबाव बढ़ने के कारण पास होने में समस्या हो रही है। प्रशासन ने नेपाल के कारोबारियों और चालकों की समस्याओं को देखते हुए रात दस बजे के बाद दो घंटे अतिरिक्त बॉर्डर को खोल कर गाड़ियों को पास कराया। लेकिन भंसार परिसर के गेट पर ट्रकों की एंट्री में हो रही समस्या के कारण भी पूरे सप्ताह 400 से ज्यादा गाड़ियां एक दिन में नहीं जा पा रही हैं।
विज्ञापन

नेपाल के कारोबारियों ने जाम के कारण नई बुकिंग के लिए दूसरे पोर्ट से माल मंगवाना शुरू कर दिया है। सोनौली बॉर्डर पर ट्रकों का जाम लगने से अभी भी करीब एक हजार से अधिक मालवाहक ट्रक फंसे हैं। इन ट्रकों को नेपाल में सामान उतारना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल सीमा पर दो घंटे अतिरिक्त बैरियर खोलने के बाद भी ट्रकों को नेपाल में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। कारण दिन में पर्यटक गाड़ियों के कारण सोनौली बॉर्डर पर नेपाल में भारतीय ट्रकों की इंट्री की रफ्तार बहुत धीमी हो गई है।

जाम के कारण सीमा से एक लेन पूरी तरह से जाम है। वाहनों को नेपाल जाने में चार से पांच दिन लग जा रहे हैं। जाम के कारण आम आदमी के साथ ही वाहन चालकों की भी दिक्कत बढ़ रही है। अब नेपाल के कारोबारियों ने बढ़नी, ठूठीबारी और खनुवा बॉर्डर से माल मंगाना कारोबारी शुरू कर दिया है। नेपाल के व्यापारियों का कहना है कि ट्रकों के नेपाल एंट्री को लेकर बहुत समस्या हो रही है। फ्लोर मिल कारोबारी रमेश कादु ने बताया कि बढ़नी और खुनुवा सीमा से एक ही दिन में गाड़ियां फैक्ट्री पहुंच जा रही हैं।
कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि वाहनों के नेपाल प्रवेश में परेशानी हो रही है। नेपाल भंसार के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed