फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Troubled by family dispute girl jumped into canal in maharajganj

महराजगंज: शराब पीकर रोज मारता है पति, तंग आकर नहर में कूद गई चार माह की गर्भवती

Tue, 19 Sep 2023 05:44 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Tue, 19 Sep 2023 05:44 PM IST
सार

पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि सोमवार शाम बजे सूचना मिली कि सोनी निवासी बहुआर कला गौरा टोला पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर झुलनीपुर के खड्डा गंडक नहर में बहुआर पुल से नहर में कूद गई। सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंच कर पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद लेकर डूब रही सोनी को सुरक्षित नहर से निकाला गया।

विज्ञापन
Troubled by family dispute girl jumped into canal in maharajganj
महराजगंज समाचार - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पति के शराब पीकर रोज मारने से तंग आकर एक महिला नहर में कूद गई। पुलिस कर्मियों ने महिला को नहर से निकालकर सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया। वहीं, महिला के आरोप पर उसके पति के अलावा सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


पीड़ित सोनी बहुआर गांव की रहने वाली हैं। वह चार महीने की गर्भवती है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब के नशे में घर पहुंचने के बाद अकारण ही पिटाई करता है। समझाने पर वह खूब मारता था। मेरा कसूर सिर्फ इतना है कि मैं पति को शराब पीने से मना करती हूं। समझाने पर कोई मानता नहीं है। ससुराल पक्ष के लोग भी मारते पीटते हैं। जब कोई चारा नहीं मिला तो जान देना ही ठीक समझी। सोचा जब जिंदा नहीं रहूंगी तो सभी समस्या दूर हो जाएगी। इसी से क्षुब्ध होकर गंडक नहर शाखा में कूद गई।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: साइकिल की सीट पर रखा हाथ तो नाराज हुआ शख्स, बकुआ से गला काटकर बच्ची की कर दी हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन



 

पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि सोमवार शाम बजे सूचना मिली कि सोनी निवासी बहुआर कला गौरा टोला पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर झुलनीपुर के खड्डा गंडक नहर में बहुआर पुल से नहर में कूद गई। सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंच कर पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद लेकर डूब रही सोनी को सुरक्षित नहर से निकाला गया। जिसके बाद उसे पुलिस वाहन से ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लाया गया। उन्होंने कहा कि महिला के माता-पिता को सूचना दे दी गई। आरोपी पति, सास व ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed