फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young man murdered a five year old girl by slitting her throat in maharajganj

महराजगंज: साइकिल की सीट पर रखा हाथ तो नाराज हुआ शख्स, बकुआ से गला काटकर बच्ची की कर दी हत्या

Tue, 19 Sep 2023 05:56 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Tue, 19 Sep 2023 05:56 PM IST
सार

अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने कहा कि गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है। मृत बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आरोपी दीपक को उसके घर से खून लगे बकुआ के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
 

विज्ञापन
A young man murdered a five year old girl by slitting her throat in maharajganj
महराजगंज में हत्या - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां निचलौल थाना क्षेत्र के मुसहर गांव लेदी में मंगलवार को युवक ने पांच साल की बालिका की गला काटकर हत्या कर दी। साइकिल की सीट पर बालिका ने हाथ रखा था, युवक ने मना किया तो नहीं मानी, इसी से नाराज होकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ग्रामीण सन्न हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के मुसहर गांव लेदी में गणेश धनिकार की बेटी रिमझिम उर्फ सुष्मिता (5) दरवाजे पर पेड़ की छांव में बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी बीच पड़ोस के रहने वाला युवक दीपक साइकिल लेकर पहुंचा। वहां पर बच्ची रिमझिम ने दीपक के साइकिल की सीट पर हाथ रख दी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में हादसा: राज्यपाल के वाहन के काफिले से टकराए बाइक सवार, दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने कहा कि सीट से हाथ हटा तो बालिका ने हाथ नहीं हटाया। जिससे नाराज होकर दीपक घर चला गया। कुछ देर बाद दीपक घर से बकुआ लेकर वहां पहुंच गया और रिमझिम को दबोच लिया। रिमझिम अभी कुछ करती, उससे पहले ही दीपक ने उसके गले पर धारदार बकुआ से कई बार वार करके हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक दीपक घर में छिप गया।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर और बस्ती मंडल में पांच हजार दूध कलेक्शन सेंटर खोलेगी ज्ञान डेयरी, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने कहा कि गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है। मृत बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आरोपी दीपक को उसके घर से खून लगे बकुआ के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed