फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Trouble becoming animals due to dribbling

तालाब सूखने से पशु हो रहे परेशान

Mon, 07 May 2018 12:42 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Mon, 07 May 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
Trouble becoming animals due to dribbling
तालाब सूखने से पशु हो रहे परेशान - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। तालाब में पानी भरने का काम ठंडे बस्ते में है। तालाबों में धूल उड़ रही है। मवेशियों को पीने के लिए पानी नहीं है। भीषण गर्मी में पशु - पक्षी बेहाल होने लगे हैं। पालतू पशुओं के लिए तो पशुपालक पानी की व्यवस्था कर ले रहे हैं, लेकिन घुमंतू पशुओं के लिए दिक्कत बढ़ रही है।
विज्ञापन


प्रशासन की तरफ से जिले के करीब 1600 तालाबों में पानी भरवाने के लिए सूची तैयार की गई है। इस बीच अप्रैल माह बीत गया और मई का पहला सप्ताह भी बीतने को है लेकिन ही पूरा होने को है लेकिन अब तक विकास खंड स्तर पर एक भी तालाब भरे नहीं गए। ऐसे में घुमंतू पशुओं की परेशानी बढ़ रही है। रविवार को शिकारपुर से आगे रोड के किनारे तालाब देख एक पशु पानी पीने के लिए उतरा। इस तालाब में दरार बनी हुई थी। पूरे तालाब में एक कोने में थोड़ा सा पानी दिखाई दे रहा था। पानी पीने के लिए पशु बार - बार उसके करीब जाता था लेकिन वह पानी नहीं पी सका। पानी के लिए घुमंतू पशु घुम रहे हैं लेकिन पानी नसीब नहीं हो रहा है। व्यापारी नेता पशुपति नाथ गुप्ता ने कहा कि घुमंतू पशुओं के लिए पानी की समस्या है, लेकिन प्रशासन इस समस्या के प्रति गंभीर नहीं है। चेहरी गांव के गोविंद मणि का कहना है कि कई गांवों में तालाबों में पानी नहीं है। जिससे छुट्टा पशुओं को परेशानी हो रही है। सीडीओ राम सिंहासन प्रेम ने कहा कि सभी ब्लॉकों में विकास खंड अधिकारियों को पत्र भेजकर क्षेत्र में चिह्नित तालाबों में पानी भरवाने को कहा गया है। ताकि घुमंतू पशुओं को पानी के संकट का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed