फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Tricolor was hoisted... Patriotic songs kept resonating

Maharajganj News: फहराया गया तिरंगा... गूंजते रहे देशभक्ति के तराने

Tue, 28 Jan 2025 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Tricolor was hoisted... Patriotic songs kept resonating
पुलिस लाइन में आयोजित गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम में परेड के दौरान अपनी प्रस्तुत देते पुलिस कर्म
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में विविध कार्यक्रमों के बीच धूमधाम के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन परिसर में हुआ। सभी सरकारी, गैर सरकारी संस्थान कार्यालय, स्कूल काॅलेजों में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
शहर से लेकर गांव तक प्रभातफेरी निकली। चहुंओर भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन में हुआ। पुलिस व अन्य सशस्त्र बलों की टुकड़ियों ने परेड किया और विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने उपस्थित लोगों को 76 वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज ही के दिन हमारा संविधान पूर्ण रूप से लागू हुआ था और आज 76वें गणतंत्र दिवस को पूरा देश हर्ष, गर्व और सम्मान के साथ मना रहा है।
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने ध्वजारोहण और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के साथ हुआ। उन्होंने भव्य परेड का निरीक्षण किया और उपस्थित लोगों को संविधान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में सीओ निचलौल अनुज कुमार सिंह, आरआई पुलिस लाइंस मनोज कुमार, उपनिरीक्षक जय प्रकाश सिंह और सर्वश्रेष्ठ टोली कमांडर (टोली नं 02) के रूप में उपनिरीक्षक सूरज तिवारी को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह, जिला जज नीरज कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

जिलाधिकारी अनुनय झा ने कलक्ट्रेट भवन पर ध्वजारोहण किया। सिविल कोर्ट में जिला जज नीरज कुमार ने झंडा फहराया। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष करुणाकर पति त्रिपाठी ने झंडा फहराया। जामिया रजवीया नूरुल उलूम सिविल लाइन, महराजगंज के प्रांगण में जामिया के पूर्व प्रधानाचार्य मोहम्मद मोईनुद्दीन कादरी ने झंडा फहराया गया। नेहरू युवा केंद्र महाराजगंज के जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार ने झंडा फहराया। इसके बाद युवा सीमावर्ती युवा आदान प्रदान कार्यक्रम समापन सत्र ने में मुख्य अतिथि डॉक्टर पुष्पलता मंगल ने संबोधित किया। छह राज्यों से आए युवाओं ने अपने-अपने राज्य की संस्कृति को प्रस्तुत किया इसके साथ सभी राज्यों से आए युवाओं ने अपने-अपने राज्य की संस्कृति को नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया। नगर पंचायत चौक बाजार में अध्यक्ष संगीता देवी ने कार्यालय पर झंडा फहराया। े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed