फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Trees and electric poles fell into a strong thunderstorm

तेज आंधी में पेड़ और विद्युत पोल गिरे

Tue, 25 Apr 2017 12:03 AM IST
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 25 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Trees and electric poles fell into a strong thunderstorm
विद्युत पोल गिरे - फोटो : अमर उजाला
 बीती रात अचानक आई तेज आंधी से जिले में विभिन्न स्थानों पर पेड़ और विद्युत पोल गिर गए। इससे सोमवार को दिनभर बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। यही नहीं तमाम स्थानों पर पेड़ गिरने के कारण आवागमन भी बाधित रहा है। इसके अलावा दर्जन भर से अधिक स्थानों पर टीनशेड उड़ गए। धानी गौशाला की दीवार गिरने से गाय की दबकर मौत हो गई। आंधी के साथ हुई बारिश ने कुछ किसानों को नुकसान हुआ। दिनभर नगर हो या शहर सभी स्थानों पर बिजली को लेकर लोग परेशान रहे। नगर में तो 4 बजे तक बिजली नहीं आई थी इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर में निचलौल-महराजगंज मार्ग पर लिटिल फ्लावर स्कूल के पास पेड़ गिर जाने कारण काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। स्कूल पहुंचने के लिए बसों को रूट परिवर्तित करना पड़ा। पेड़ को काटकर हटाने के बाद आवागमन बहाल हुआ तब जाकर लोगो ने राहत की सांस ली। यहीं पास में ही विद्युत पोल भी गिरने के कारण बिजली प्रभावित रही। राजीव नगर मुहल्ले में तमाम लोगो का सीमेंट शीट उड़ गया। नगर में टेढ़वा कुटी के पास विद्युत तार पेड़ पर गिर गया। आस पास के गांवों में जिन किसानों का गेहूं बाहर रखा था, उनका ज्यादा नुकसान हो गया। 
विज्ञापन

चौक बाजार, मिठौरा, निचलौल, धानी, ठूठीबारी प्रतिनिधियों के अनुसार क्षेत्र में तेज आंधी के कारण तमाम स्थानों पर विद्युत पोल गिर गया जिससे बिजली की सप्लाई प्रभावित रही। बार्डर एरिया में तो कई स्थानों पर बिजली के गिर गए थे। इस वजह से इस क्षेत्र में दिन भर बिजली नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अड्डा बाजार व रतनपुर प्रतिनिधि के अनुसार बीती रात रात आयी तेज आँधी तूफान के साथ बारिश में बिजली के पोल, टीनसेड, सीमेंट शेड, पेड़, फूस के छप्पर आदि गिर गए। हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि अड्डा बाजार क्षेत्र में बिजली के खंभे व तार टूट गए। इससे बिजली व्यवस्था ठप हो गई। खोरिया बाजार से रामनगर नहर मार्ग पर कड़जहिया गांव के पास बिजली का खंभा व तार टूटने से आवागमन कुछ देर के लिए बाधित हो गया। तार काटकर मार्ग से हटाकर आवागमन बहाल किया गया।


बिजली आपूर्ति होने में वक्त लगेगा: जेई
अड्डा बाजार। आंधी में अड्डा हाइडिल क्षेत्र के 100 से अधिक पोल जमींदोज हुए हैं। बिजली सुचारू होने में चार दिरन से अधिक वक्त लग सकता है। जेई शशिकांत गुप्ता ने बताया कि हाइडिल तक की मेन लाइन के 33 हजार के राजपुर से बेलवां के बीच 06 पोल, बकैनिया-ककरहवां 01, टूट गए हैं। इसके अलावा क्षेत्र के 11 हजार मेन लाईन के बरगदवां-बेलवा 07, भैसहिया-करैला 03, भेड़ही-बरवांकला 02, बैरवांचंदनपुर-खोरिया 07, पावर हाउस से सिसवां 10, बड़हरा से वनदेवी चौराहा के बीच 20 पोल सिवान में टूटे पड़े हैं। गांवों में स्थित एलटी लाइन के 40 से अधिक पोल टूटकर गिर चुके हैं। अनुमान है कि व्यवस्था सुधारने में चार दिन से अधिक वक्त लग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed