{"_id":"666780dbdf9fbd0d30056c44","slug":"transformer-overload-tripping-and-low-voltage-give-sleepless-nights-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-124371-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड... ट्रिपिंग और लो वोल्टेज ने उड़ाई नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड... ट्रिपिंग और लो वोल्टेज ने उड़ाई नींद
Tue, 11 Jun 2024 04:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 11 Jun 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। रविवार रात में लोड बढ़ने पर तार टूटकर सड़क पर गिर गया। करीब दो घंटे तक शहर में बिजली ठप रही। आपूर्ति बहाल हुई तो रात में लो वोल्टेज की समस्या हो गई। इस बार गर्मी में बिजली की खपत 210 मेगा वोल्ट एंपियर पहुंच गई है, जबकि पिछले साल 180 मेगा वोल्ट एंपियर खपत होती थी। शहर में 25 मोहल्लों में लगे 42 ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड चल रहे हैं। दिन में करीब पांच से सात बार बिजली जाने-जाने का क्रम जारी रहता है। बिजली निगम की ओर से आपूर्ति 24 घंटे देने का दावा किया जा रहा है, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है।
शहर के गांधी नगर, छत्रपति साहू जी महराज नगर, चिऊरहा, शास्त्री नगर, विस्मिल नगर समेत अन्य मोहल्लों में रविवार को रात में लो वोल्टेज से लोग परेशान रहे। पूरी रात लोग ठीक से सो नहीं सके। शास्त्री नगर के राकेश कहते हैं कि देर रात तक छत पर टहलकर गुजारना पड़ा। लो वोल्टेज के चलते इन्वर्टर भी जवाब दे गया। सुबह टंकी में पानी भरने में समस्या हुई। करीब नौ बजे थोड़ा वोल्टेज ठीक हुआ तो टंकी में पानी भरा गया। छत्रपति साहू जी महराज नगर के संजय पांडेय ने बताया कि इन दिनों बिजली ठीक से नहीं मिल रही है। लो वोल्टेज के अलावा बिजली कई बार कट रही है। हालत है कि सप्ताह से चार से पांच दिन जनरेटर चलाकर काम चलाना पड़ता है।
सोमवार को सुबह चिऊरहा मोहल्ले में महिलाएं हाथ से पंखा झल रही थीं। क्योंकि बिजली रहने के बाद भी पंखा ठीक से नहीं चल रहा था। गर्मी में यही स्थिति हर मोहल्ले में है। अक्सर तार टूटना, लो वोल्टेज, बिजली का गुल होना लगा रहता है। कारोबारी शुभम जायसवाल ने बताया कि रात में लो वोल्टेज के कारण करीब 50 हजार का केक खराब हो गया। इसी तरह से कई कारोबारियों की आइस्क्रीम पिघलने से काफी नुकसान हुआ है। ज्यादातर घरों में लोगों ने हैंडपंप से पानी भरकर काम चलाया। शहर में फिल्टर वाटर का कारोबार करने वाले भी परेशान रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कलक्ट्रेट में फाल्ट होने से कई कार्यालय की गुल रही बिजली
कलक्ट्रेट परिसर में सोमवार को ऊपरी तल पर जिला पूर्ति कार्यालय, डूडा विभाग, पंचस्थानीय चुनाव कार्यालय समेत अन्य कार्यालय की बिजली गुल रही है। इसे ठीक कर आपूर्ति बहाल की गई, लेकिन फाल्ट होने की समस्या बनी रही। समस्या को दूर करने के लिए कर्मी जुटे रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
शहर में 5,600 बिजली का कनेक्शन
शहर के विस्तारित क्षेत्र वाले गांवों में 15 नए ट्रांसफाॅर्मर लगाने की योजना है। पहले से ही 200 ट्रांसफाॅर्मर लगे हैं। इसमें 42 ओवरलोड हैं। शहर में 5,600 बिजली के कनेक्शन हैं। बिजली निगम के अधिकारी लो वोल्टेज का कारण यह बता रहे हैं कि केबल दूर से घरों तक ले जाया गया है। दूसरी जानकारों के अनुसार, मोहल्लों में एसी लगने की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इस वजह से रात में वोल्टेज लो हो जा रहा है। गुजरे वक्त में एक मोहल्ले में चार से पांच एसी हुआ करता था अब 20 से 25 हो गई है। लो वोल्टेज से निपटने के लिए स्टेबलाइजर की मांग बढ़ गई है। बाजार में आठ से 10 हजार रुपये तक के स्टेबलाइजर उपलब्ध हैं। कारोबारी सुमित वर्मा ने बताया कि महंगा होने के कारण इसे कम मंगाया जाता है। इस बार गर्मी से 15 से 20 स्टेबलाइजर की बिक्री हो चुकी है।-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इस तरह से बढ़ी बिजली की खपत
एक जून को -180 एमवीए
दो जून को-- 186 एमवीए
तीन जून को-- 190 एमवीए
चार जून को-- 195 एमवीए
पांच जून को 190 एमवीए
छह जून को 196 एमवीए
सात जून को 197 एमवीए
आठ जून को 199 एमवीए
नौ जून को 210 एमवीए
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
शहर में ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि की गई है। ज्यादातर ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ा दी गई है। इन दिनों 210 एमवीए बिजली की खपत हो रही है। कहीं भी फाल्ट की समस्या मिलने पर ठीक कराया जाता है। एसी का प्रयोग करने वालों की भार क्षमता की जांच होगी। जरूरत के अनुसार क्षमता वृद्धि किया जाएगा।
-वाईपी सिंह, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
शहर के गांधी नगर, छत्रपति साहू जी महराज नगर, चिऊरहा, शास्त्री नगर, विस्मिल नगर समेत अन्य मोहल्लों में रविवार को रात में लो वोल्टेज से लोग परेशान रहे। पूरी रात लोग ठीक से सो नहीं सके। शास्त्री नगर के राकेश कहते हैं कि देर रात तक छत पर टहलकर गुजारना पड़ा। लो वोल्टेज के चलते इन्वर्टर भी जवाब दे गया। सुबह टंकी में पानी भरने में समस्या हुई। करीब नौ बजे थोड़ा वोल्टेज ठीक हुआ तो टंकी में पानी भरा गया। छत्रपति साहू जी महराज नगर के संजय पांडेय ने बताया कि इन दिनों बिजली ठीक से नहीं मिल रही है। लो वोल्टेज के अलावा बिजली कई बार कट रही है। हालत है कि सप्ताह से चार से पांच दिन जनरेटर चलाकर काम चलाना पड़ता है।
विज्ञापन
सोमवार को सुबह चिऊरहा मोहल्ले में महिलाएं हाथ से पंखा झल रही थीं। क्योंकि बिजली रहने के बाद भी पंखा ठीक से नहीं चल रहा था। गर्मी में यही स्थिति हर मोहल्ले में है। अक्सर तार टूटना, लो वोल्टेज, बिजली का गुल होना लगा रहता है। कारोबारी शुभम जायसवाल ने बताया कि रात में लो वोल्टेज के कारण करीब 50 हजार का केक खराब हो गया। इसी तरह से कई कारोबारियों की आइस्क्रीम पिघलने से काफी नुकसान हुआ है। ज्यादातर घरों में लोगों ने हैंडपंप से पानी भरकर काम चलाया। शहर में फिल्टर वाटर का कारोबार करने वाले भी परेशान रहे।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में फाल्ट होने से कई कार्यालय की गुल रही बिजली
कलक्ट्रेट परिसर में सोमवार को ऊपरी तल पर जिला पूर्ति कार्यालय, डूडा विभाग, पंचस्थानीय चुनाव कार्यालय समेत अन्य कार्यालय की बिजली गुल रही है। इसे ठीक कर आपूर्ति बहाल की गई, लेकिन फाल्ट होने की समस्या बनी रही। समस्या को दूर करने के लिए कर्मी जुटे रहे।
शहर में 5,600 बिजली का कनेक्शन
शहर के विस्तारित क्षेत्र वाले गांवों में 15 नए ट्रांसफाॅर्मर लगाने की योजना है। पहले से ही 200 ट्रांसफाॅर्मर लगे हैं। इसमें 42 ओवरलोड हैं। शहर में 5,600 बिजली के कनेक्शन हैं। बिजली निगम के अधिकारी लो वोल्टेज का कारण यह बता रहे हैं कि केबल दूर से घरों तक ले जाया गया है। दूसरी जानकारों के अनुसार, मोहल्लों में एसी लगने की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इस वजह से रात में वोल्टेज लो हो जा रहा है। गुजरे वक्त में एक मोहल्ले में चार से पांच एसी हुआ करता था अब 20 से 25 हो गई है। लो वोल्टेज से निपटने के लिए स्टेबलाइजर की मांग बढ़ गई है। बाजार में आठ से 10 हजार रुपये तक के स्टेबलाइजर उपलब्ध हैं। कारोबारी सुमित वर्मा ने बताया कि महंगा होने के कारण इसे कम मंगाया जाता है। इस बार गर्मी से 15 से 20 स्टेबलाइजर की बिक्री हो चुकी है।
इस तरह से बढ़ी बिजली की खपत
एक जून को -180 एमवीए
दो जून को
तीन जून को
चार जून को