{"_id":"6a417c7086626ba019017aa4","slug":"transformer-explodes-like-a-bomb-panic-grips-the-village-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-180157-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बम की तरह फटा ट्रांसफाॅर्मर, गांव में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बम की तरह फटा ट्रांसफाॅर्मर, गांव में मचा हड़कंप
विज्ञापन
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम गुलरिहा कला गांव में रविवार रात को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव में लगा बिजली ट्रांसफाॅर्मर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के लोग सहम गए और कुछ देर के लिए पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रांसफाॅर्मर से पहले तेज आवाज आई और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। कुछ ही क्षणों में ट्रांसफाॅर्मर आग के गोले में बदल गया। घटना के बाद बिजली आपूर्ति ठप हो गई और ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए।
ग्रामीणों ने तत्काल बिजली निगम को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बिजली आपूर्ति बंद कर स्थिति को नियंत्रित किया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
इस संबंध में अवर अभियंता नौतनवा केशव का कहना है कि ट्रांसफाॅर्मर फटने के कारणों की जांच की जा रही है। क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को बदलकर जल्द ही क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुचारू करने का प्रयास किया जाएगा।