फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Transformer burns in Muhammadpur, power supply to many homes disrupted

Maharajganj News: मुहम्मदपुर में धू-धू कर जला ट्रांसफार्मर, कई घरों की बिजली आपूर्ति ठप

Fri, 05 Jun 2026 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Transformer burns in Muhammadpur, power supply to many homes disrupted
परतावल। विकास खंड की ग्राम सभा मुहम्मदपुर के उत्तर टोला में लगा 10 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर बृहस्पतिवार को अचानक धू-धू कर जल गया। ट्रांसफार्मर से धुआं निकलते देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। दोपहर दो बजे के करीब यह घटना हुई। लोगों ने तत्काल बिजली निगम को घटना की सूचना दी और एहतियातन ट्रांसफार्मर के आसपास लोगों की आवाजाही रोक दी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रांसफार्मर से पहले तेज आवाज आई। फिर उसमें से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल गया। घटना के बाद आसपास के लगभग 20 घरों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विद्युत निगम से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है ताकि बिजली आपूर्ति बहाल हो सके।
विज्ञापन


अवर अभियंता अनुज कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed