{"_id":"6347030dc3cbd86e9f1f3213","slug":"training-will-be-conduct-of-engineer-maharajganj-news-gkp4538212168","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षित होंगे परामर्शी अभियंता, आज से सीखेंगे काम करने के तौर-तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षित होंगे परामर्शी अभियंता, आज से सीखेंगे काम करने के तौर-तरीके
विज्ञापन

- ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों को कराने में निभाएंगे अहम भूमिका, कार्यों में दिखेगी तेजी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा कार्यों को मानक व गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने के लिए परामर्शी अभियंता मिले हैं। इन्हें बेहतर ढंग से प्रशिक्षित किए जाने की योजना बनाई गई है। 13 से 15 अक्तूबर तक इन्हें विकास भवन सभागार में अभिलेखीय कार्यों व गांवों में किए जाने वाले कार्यों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
परामर्शी अभियंताओं को 13 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से 12 बजे तक सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी व जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन की ओर से विभागीय कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। दोपहर 12 बजे से दो बजे तक ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता रंजीत तिवारी व दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक जल निगम के अवर अभियंता अभिषेक वर्मा निर्माण कार्यों में की जाने वाली नपाई आदि के बारे में जानकारी देंगे। 14 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक सदर ब्लॉक के करमहां व सिसवा ब्लॉक के ग्राम हरखपुरा गांव में ले जाकर उन्हें कार्य किए जाने के संबंध में व्यवहारिक जानकारी दी जाएगी। दोपहर 1.30 बजे से पांच बजे तक जिला पंचायत के अवर अभियंता रफीउल्लाह, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता संदीप सिंह व जिला पंचायत की सहायक अभियंता दुर्गावती की ओर से उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। 15 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से एक बजे तक सभी परामर्शी अभियंता को डीपीएम विशाल की ओर से ई ग्राम स्वराज व पीएफएमएस की जानकारी दी जाएगी। दोपहर 1.30 बजे से चार बजे तक विधिक जानकारी भी दी जाएगी।
जिले में आए सभी परामर्शी अभियंता को तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान करते हुए उन्हें तकनीकी व व्यवहारिक कार्यों की जानकारी दी जाएगी। इससे वे सुविधाजनक तरीके से कार्यों को कर सकेंगे।
विज्ञापन
गौरव सिंह सोगरवाल, मुख्य विकास अधिकारी