फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   training start at govt girls inter college

समय सारिणी बना कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षित करें शिक्षक

Wed, 12 Oct 2022 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
training start at govt girls inter college
समय सारिणी बना कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षित करें शिक्षक
विज्ञापन

- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कमजोर विद्यार्थियों को चिह्नित कर उनके लिए अतिरिक्त कक्षाएं संचालित की जाएंगी। शिक्षक विद्यालय में ऐसे विद्यार्थियों को शिक्षित करने के लिए समय सारिणी का निर्धारण करें। ये बातें धनेवा स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों के उपचारात्मक प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य दमयंती यादव ने कहीं।

यादव ने कहा कि शिक्षक पूरे मनोयोग से छात्र-छात्राओं की मुश्किलों को दूर करें। प्रशिक्षक सुरेेंद्र प्रसाद ने कहा कि माध्यमिक स्तर पर दी जाने वाली विषयवार शिक्षा में 20 प्रतिशत कमजोर छात्र-छात्राओं को चिह्नित कर उन्हें अलग से भी शिक्षा दी जाए। प्रशिक्षक आजाद प्रजापति ने सभी शिक्षकों से तत्परता से दायित्व का निर्वहन करने को कहा। इस दौरान सुभाषचंद्र, अनमोल यादव, सरिता भारती, ऋचा, पूजा पटेल, सविता सेठ, निशा रानी, लक्ष्मी देवी, अविनाश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed