{"_id":"69eabce5530b20f07c092f3e","slug":"training-of-personnel-for-the-census-maharajganj-news-c-227-1-sgkp1034-157047-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जनगणना के लिए हुआ कर्मियों का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जनगणना के लिए हुआ कर्मियों का प्रशिक्षण
Fri, 24 Apr 2026 06:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 24 Apr 2026 06:14 AM IST
विज्ञापन
बर्डपुर। नगर पंचायत कपिलवस्तु के सभागार कक्ष में जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसमें फील्ड प्रशिक्षक रवि चौधरी ने प्रथम बैच के प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।
ईओ व चार्ज ऑफिसर नवीन कुमार सिंह ने बताया कि जनगणना का यह चरण अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसमें प्रत्येक मकान का सूचीकरण और उसकी गणना की जाएगी। उन्होंने प्रगणकों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित प्रारूप के अनुसार सटीक और त्रुटिरहित जानकारी एकत्र करें, जिससे आगामी जनगणना प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
फील्ड प्रशिक्षक रवि चौधरी ने प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि किस प्रकार प्रत्येक मकान और उसमें रहने वाले परिवारों का सही विवरण दर्ज करना है। साथ ही संभावित समस्याओं और उनके समाधान के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर लवकुश, विजय चौधरी, अजय यादव, देवेंद्र यादव, बलवंत चौधरी, शालिनी वाजपेयी, अनिता पांडेय आदि उपस्थित रहे।