{"_id":"60ec856a8ebc3ec76d4ce8fb","slug":"training-of-kumbhkaar-maharajganj-news-gkp4016196152","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुनरमंद बनेंगे कुंभकार, माटी व शिल्पकला से जुड़े व्यक्तियों का होगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुनरमंद बनेंगे कुंभकार, माटी व शिल्पकला से जुड़े व्यक्तियों का होगा प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुनरमंद बनेंगे कुंभकार, माटी व शिल्पकला से जुड़े व्यक्तियों का होगा प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शासन ने कुंभकारों को स्वरोजगार के लिए सुनहरा अवसर प्रदान किया है। ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के कुंभकारों के समुचित विकास को लेकर माटीकला कौशल विकास योजना के तहत न सिर्फ हुनरमंद बनाया जाएगा, बल्कि उन्हें टूलकिट प्रदान कर स्वरोजगार को बढ़ावा देने का भी प्रयास होगा।
शासन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार परक कार्य करने वाले लोगों को चयनित करते हुए उनके व्यवसायिक दायरे को विकसित करने की दिशा में पहल की जाती है। अन्य कार्यों की तरह ही माटी एवं शिल्प कला से जुड़े लोगों को भी इस बार 15 दिवसीय प्रशिक्षण दिलाते हुए उन्हें व्यवसाय को विकसित किए जाने से संबंधित बारीकियों की जानकारी देनी है तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाते हुए उनके जीवन स्तर को सुधारने का भी कार्य करना है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले माटी एवं शिल्प कला से जुड़े प्रशिक्षणार्थियों को बाद में टूलकिट भी देने की व्यवस्था की जाएगी। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी शिवदत्त ने बताया कि माटी एवं शिल्प कला के क्षेत्र में प्रशिक्षण के इच्छुक लोग 20 जुलाई तक विकास भवन स्थित जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में आवेदन जमा करना सुनिश्चित करें।
सीडीओ की अध्यक्षता वाली समिति लेगी साक्षात्कार
माटीकला व शिल्पकला विधा में प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक आवेदकों का चयन सीडीओ की अध्यक्षता वाली समिति के साक्षात्कार के उपरांत होगा।