{"_id":"65469eeeb4901bf16b0bad86","slug":"trainers-should-prove-its-worth-after-receiving-training-nityananda-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-9016-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण प्राप्त कर उसकी सार्थकता को सिद्ध करें प्रशिक्षक : नित्यानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण प्राप्त कर उसकी सार्थकता को सिद्ध करें प्रशिक्षक : नित्यानंद
विज्ञापन
- धनेवा स्थित जिला पंचायत संसाधन केंद्र में दो दिवसीय मंडल स्तरीय प्रशिक्षण का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मंडल के चारों जिलों से प्रशिक्षण लेने आए मास्टर ट्रेनर अपनी सार्थकता को सिद्ध करने का कार्य करें। वे प्रधानों व समूह के सक्रिय सदस्यों को विकास परक कार्य की बेहतर जानकारी दें, जिससे कि गांव में बदलाव दिखे।
ये बातें शनिवार को धनेवा में स्थित जिला पंचायत संसाधन केंद्र में को दो दिवसीय मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के समापन के दौरान सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी नित्यानंद ने कही। उन्होंने प्रशिक्षकों को पंचायती राज अधिनियम को जानने व समूहों के विकास के लिए किए जाने वाले प्रयासों को रेखांकित किया। प्रशिक्षक कल्पना शुक्ला ने कहा कि पंचायती राज अधिनियम को सभी को जानना चाहिए। जानकारी रख कर जिम्मेदार अच्छा कार्य कर सकते हैं। विकास तिवारी ने अपने विचार को रखा। इस दौरान जिला समन्वयक संतोष शुक्ला, जिला सलाहकार एके उपाध्याय, मनोज कुमार, विशाल, आशुतोष, स्मिता चतुर्वेदी व प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।